फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मुख्यमंत्री ने ऋतु वार्ष्णेय को बाल विज्ञान पुरस्कार से नवाजा

मुख्यमंत्री ने ऋतु वार्ष्णेय को बाल विज्ञान पुरस्कार से नवाजा

Fri, 26 Oct 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ऋतु वार्ष्णेय को बाल विज्ञान पुरस्कार से नवाजा
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की मेधावी प्रशिक्षु ऋतु वार्ष्णेय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के साथ बाल विज्ञान पुरस्कार से नवाजा। लखनऊ में आयोजित समारोह में सीएम ने ऋतु को शॉल ओढ़ाकर 25 हजार रुपये नकद, गोल्डन प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की विज्ञान और तकनीकी समिति की ओर से लोक भवन सचिवालय लखनऊ में बृहस्पतिवार को आयोजित समारोह में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्रा ऋतु को सम्मानित किया। पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सुनील वार्ष्णेय और सविता की होनहार पुत्री ऋतु ने डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज से शैक्षिक सत्र 2013-14 में 92 प्रतिशत अंक लेकर 12 वीं में कॉलेज टॉप किया था और जिले की मेरिट में भी नाम दर्ज कर कॉलेज को गौरवान्वित किया था। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने बताया कि ऋतु ने कॉलेज के शिक्षक राम औतार शर्मा के निर्देशन में अक्षों के चमत्कार नामक मॉडल तैयार किया था, जो 2014-15 में राष्ट्रीय प्रदर्शनी केरल में पहुंचा और वहां ऋतु वार्ष्णेय को बाल वैज्ञानिक घोषित किया गया। जिला, मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ सराहा गया, बल्कि पुरस्कृत भी हुआ। डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने बताया कि ऋतु वार्ष्णेय उनके यहां से डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। डीएलएड प्रशिक्षु ऋतु की सफलता पर प्राचार्य डॉ. चंद्रपाल ने भी हर्ष व्यक्त किया है और बधाई दी है। ऋतु की बहन प्राची वाष्र्णेय और भाई आकाश वाष्र्णेय इस साल 12वीं के विद्यार्थी है। खास बात यह भी है कि ये दोनों भी मेधावी हैं और हाईस्कूल में जिले की मेरिट में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

ऋतु बताती है कि पुरस्कृत होते समय उनकी सीएम से बात भी हुई। जब सीएम ने भविष्य के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह साइंटिस्ट बनना चाहती है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें एक नंबर भी दिया और कहा कि वह इस नंबर पर संपर्क में रहे। उसका सपना पूरा कराने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। ऋतु कहती हैं कि अब उसका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed