{"_id":"5a4284b14f1c1bbd208b8e58","slug":"91514308785-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारागाह, तालाब से हटवाया गया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारागाह, तालाब से हटवाया गया अवैध कब्जा
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
तालाब से अवैध कब्जा हटवाते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने जुतवाई अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल
मकसूदापुर/बंडा।
एसडीएम मोइनुल इस्लाम के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने मंगलवार को बंडा के गांव अख्त्यारपुर धौकल, भांवी आदि में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया। इस दौरान जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवा दिया गया।
गांव अखत्यारपुर धौकल और भांवी में भूमिहीन लोग काफी समय से चारागाह, तालाब, पुरानी परती की जमीन पर कब्जा कर फसल उगा रहे थे। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत अधिकारियों से की थी। मामले की जांच कराई गई तो शिकायत सही पाई गई, जमीन पर अखत्यारपुर धौकल के जसवीर सिंह, मूला, बिजेंद्र, जुड़ावन लाल का अवैध कब्जा पाया गया। इस पर मंगलवार को एसडीएम राजस्व और पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे और चिन्हित भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल को जुतवा दिया। इस दौरान अवैध कब्जा किए लोग और उनके परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंचे, लेकिन ने उनको समझाकर वापस कर दिया। कुल 6.16 एकड़ जमीन से कब्जा हट जाने के बाद एसडीएम ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
जमीन पर काबिज लोगों का कहना था कि वह लोग लगभग 50 वर्ष से उक्त जमीन पर खेती करते आ रहे हैं और भूमिहीन हैं। सपा सरकार के समय शून्य वर्ष से अधिक समय से जमीन पर काबिज लोगों को जमीन का मलिक बना देने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज उनकी फसल जुतवा दी गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। कब्जा हटवाने के दौरान नायब तहसीदार सौरभ यादव, एसओ राहुल सिंह, कानूनगो श्रीपाल, लेखपाल मनोज गुप्ता, हंसराम आदि मौजूद रहे।