{"_id":"5a40f17f4f1c1bcd6d8b60b6","slug":"91514205567-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात के बाद तक ब्लैक आउट में डूबा रहा पूरा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात के बाद तक ब्लैक आउट में डूबा रहा पूरा शहर
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
चाेरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पॉवर कारपोरेशन की ट्रांसमिशन विंग के पुवायां रोड पर पैना स्थित पॉवर स्टेशन की रोजा से आने वाली 220 केवी लाइन रविवार को देर रात अचानक फेल हो गई। एक्सईएन ट्रांसमिशन के निर्देश पर लाइन स्टाफ कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बावजूद आधी रात के बाद तक लाइन चालू करने में जुटा रहा और इस दौरान पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। हालांकि, ट्रिप हुई लाइन चालू नहीं होने पर विकल्प के तौर पर सीतापुर और बरेली की लाइनों से शहर की बिजली सप्लाई शुरू की गई। इस फाल्ट के चलते रात करीब एक बजे तक शहर के 132 केवी समेत 33 केवी क्षमता वाले सभी आठ उपकेंद्रों के इनकमिंग फीडर ठप रहे।
पैना पॉवर स्टेशन से शहर के बिजली उपकेंद्रों को रविवार रात 11 बजे तक सामान्य रूप से बिजली सप्लाई होती रही, लेकिन बाद में अचानक व्यवधान पड़ गया और शहर के सारे सब स्टेशनों के इनकमिंग फीडरों को बिजली मिलनी बंद होने से उनसे जुड़े फीडर भी ठप हो गए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता विवेक पटेल ने पारेषण खंड के पैना उपकेंद्र से पता चला कि रोजा की 220 केवी लाइन ट्रिप होने से शहर की बिजली सप्लाई में बाधा पड़ी है। एक्सईएन ट्रांसमिशन एके उपाध्याय ने एसडीओ की निगरानी में लाइन स्टाफ को फाल्ट ठीक करने के लिए जुटाया, लेकिन इस प्रयास में सफलता नहीं मिली।
इस पर पैना पॉवर स्टेशन के अधिशासी अभियंता ने सीतापुर और बरेली के दोहना पॉवर स्टेशन की लाइनों से बिजली लेकर शहर के उपकेंद्रों को चालू कराया। एक्सईएन उपाध्याय के अनुसार रोजा की ट्रिप हुई लाइन काफी प्रयास के बावजूद चालू नहीं होने पर जनहित में अन्य शहरों के पॉवर नेटवर्क से बिजली सप्लाई लेनी पड़ी। उन्होंने बताया कि रोजा की ट्रिप हुई लाइन में सुधार करके उसे सोमवार को सुबह 7.15 बजे चालू किया जा सका।
विज्ञापन
लाइन फाल्ट से पांच घंटे ठप रहा आनंदपुरम फीडर
पैना के 220 केवी पॉवर स्टेशन की लाइन में आई खराबी को जैसे-तैसे दूर करके आधी रात के बाद शहर को बिजली सप्लाई शुरू की गई, लेकिन सोमवार को तड़के ककरा सब स्टेशन से निकली आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। सुबह सोकर उठने पर आनंदपुरम कॉलोनी के लोगों ने बत्ती गुल होने पर बिजली कटौती का अनुमान लगाया। चार घंटे बाद भी बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने पर लोगों ने सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा के सीयूजी नंबर को डायल किया तो फीडर की लाइन में खराबी के बारे में पता चला। इस फाल्ट के चलते करीब पांच घंटे तक आनंदपुरम कॉलोनी, मदराखेल, तिलहरजई, आजादपुरम् , विवेक विहार, लोहारों का चौराहा, अलीजई (आंशिक), फजीतापुर, ककरा कलां, विश्वकर्मा चौक आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों में बिजली का संकट बना रहा।