फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नौचंदी एक्सप्रेस समेत तीन रेलगाड़ियां 26 तक रद्द

नौचंदी एक्सप्रेस समेत तीन रेलगाड़ियां 26 तक रद्द

Wed, 20 Sep 2017 07:43 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
नौचंदी एक्सप्रेस समेत तीन रेलगाड़ियां 26 तक रद्द
शाहजहांपुर। यात्रियों के लिए बुरी खबर है। रेलवे ने शाहजहांपुर होकर गुजरने वाली छह अप-डाउन रेलगाड़ियों को 26 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। गाड़ियां रद्द करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। लेकिन, रेलवे सूत्रों का कहना है कि ट्रैक की मरम्मत के चलते यह अप-डाउन रेलगाड़ियां रद्द की गई हैं।
विज्ञापन

हाल ही में रोजा-शाहजाहांपुर के बीच ट्रैक ब्लॉक लिया जा चुका है। दो दिन पहले ही सीतापुर में 10 घंटे के भीतर एक ट्रेन और एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थीं। बुधवार को शाहजहांपुर में स्टेशन पर भी प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रैक में फ्रैक्चर हो गया था। बुधवार को रेलवे ने बरेली प्रयास पैसेंजर, सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर और नौचंदी एक्सप्रेस को 26 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया है। एक साथ छह अप-डाउन रेलगाड़ियों के छह दिन के लिए रद्द किए जाने से आने वाले दिनों में रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक ओम शिव अवस्थी ने बताया कि रेलगाड़ियों को क्यों रद्द किया गया है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उनको सिर्फ इतना पता लगा है कि बरेली-प्रयागराज और सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर को रदद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed