{"_id":"59a565cb4f1c1b1b278b468b","slug":"91504011723-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर को हटाने के लिए आज में होगा पुवायां कोतवाली का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर को हटाने के लिए आज में होगा पुवायां कोतवाली का घेराव
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां के कोतवाली प्रभारी को हटवाने के लिए भाकियू ने कमर कस ली है। इसको लेकर बुधवार को यूनियन कोतवाली का घेराव कर करेगी। यह जानकारी भाकियू जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव ने दी है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोतवाली प्रभारी हरीश राजपूत को हटाए जाने के लिए यूनियन ने पहले भी अफसरों को ज्ञापन दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि कोतवाली प्रभारी की साठगांठ से नवजोत अपहरण मामले में किसानों पर झूठा मुकदमा लिख दिया गया। इसके अलावा कोतवाली प्रभारी कई किसानों पर फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर चुके हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली में लोगों ने अभद्र व्यवहार भी करते हैं, जबकि सरकार के निर्देश हैं कि थाने आने वाले हर फरियादी से मृदु व्यवहार किया जाए और उसकी बात सुनकर कार्रवाई की जाए।
भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि गंगसरा में नवजोत और उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही कोतवाली प्रभारी को भी तत्काल हटाया जाना चाहिए। इसके लिए बुधवार को कोतवाली घेरी जाएगी। यदि इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।