फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अब रोडवेज के बाहर खड़ी नजर नहीं आएंगी बसें

अब रोडवेज के बाहर खड़ी नजर नहीं आएंगी बसें

Tue, 29 Aug 2017 06:23 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
अब रोडवेज के बाहर खड़ी नजर नहीं आएंगी बसें
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की बसें अब रोडवेज स्टेशन के बाहर सड़क किनारे खड़ी नजर नहीं आएंगी। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने एकलव्य छात्रशक्ति सेवा समिति के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या के निस्तारण के लिए रनिंग स्टाफ को बसों की स्टैंडिंग सुधारने और उन्हें स्टेशन के नियत प्लेटफॉर्मों पर खड़ा करने के निर्देश दिए। एआरएम ने समिति के पदाधिकारियों को तिलहर रोडवेज स्टेशन पर शौचालय का निर्माण जल्द कराने का भी भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

समिति के शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने एआरएम को ज्ञापन देकर कहा था कि बस स्टेशन की चहारदीवारी टूट जाने से चालक-परिचालक लापरवाही पर उतारू हैं। अक्सर चालक बसें स्टेशन से बाहर सड़क के किनारे और निगम परिसर के अंदर आड़ी-तिरछी खड़ी कर देेते हैं। अगर कोई यात्री या राहगीर उन्हें समझाने की कोशिश करता है तो रनिंग स्टाफ दबंगई पर आमादा हो जाता हैं।
विज्ञापन

एआरएम वर्मा ने स्टेशन पर मौजूद चालकों को तलब कर बसों को स्टेशन परिसर में नियत स्थानों पर खड़ा करने के निर्देश दिए। तिलहर बस स्टेशन परिसर में बारिश में जलभराव और वहां शौचालय नहीं होने की समस्या बताए जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव खत्म करने के लिए ठेकेदार से तिलहर स्टेशन परिसर का समतलीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय स्तर से तिलहर बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण का टेंडर स्वीकृत होने से यह समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी। उनसे भेंट करनेवालों में संजय मिश्रा, रवि यादव, पंकज रस्तोगी, रॉबिन कुमार, प्रसून कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed