फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नोट- फाइल संख्या 34 निरस्त कर इस खबर को लगाने का कष्ट करें।

नोट- फाइल संख्या 34 निरस्त कर इस खबर को लगाने का कष्ट करें।

Fri, 25 May 2018 12:14 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
नोट- फाइल संख्या 34 निरस्त कर इस खबर को लगाने का कष्ट करें।
गन्ना किसान से मारपीट के बाद जाम, पथराव
विज्ञापन

जाम खुलवाने के लिए पुलिस को भांजनी पड़ीं लाठियां
डालमिया मिल के पेराई ठप होने से भड़के थे किसान
फोटो-26
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
डालमिया चीनी मिल में गन्ना पेराई बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को यहां जमकर बवाल हुआ। विरोध में मिल के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर जाम लगाए किसानों को मौके पर पहुंचे एसडीएम तिलहर सत्यप्रिय सिंह, सीओ बल्देव सिंह ने समझाबुझा कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसान राजी नहीं हुए। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। गुस्साएं किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देखकर पुलिस ने लाठियां भांजकर किसानों को यहां से खदेड़ दिया। देर रात तक मिल पर भारी फोर्स तैनात रहा। बुधवार को भी गन्ना किसानों ने यहां जाम लगाया था।
डालमिया चीनी मिल में बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे कोई तकनीकी खराबी आ आने से गन्ना पेराई बंद हो गई थी। गन्ना तौल कराने के लिए मिल में काफी किसान जमा थे। बताते हैं कि क्षेत्र के गांव परसौना खलीलपुर के राम निवास समेत कई किसानों से मिल कर्मियों ने कहा कि वह अपना गन्ना वापस ले जाएं। मिल चालू होने पर ही पेराई शुरू हो सकेगी। कारण जानने पर मिल कर्मियों ने राम निवास को पीट दिया। इस बारे में अन्य किसानों को पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। सैकड़ों किसान मिल के सामने शाहजहांपुर-पीलीभीत रोड पर बैठ गए। इससे जाम लग गया। सूचना पर एसओ निगोही सुनील शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे। किसानों को समझाया, लेकिन किसानों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद एसडीएम तिलहर और सीओ भी मौके पर पहुंचे। किसान जाम खोलने के लिए राजी नहीं हुए। रात करीब नौ बजे पुलिस और गन्ना किसानों के बीच झड़प हो गई। कुछ ही देर में यह झड़प बवाल में बदल गई।
विज्ञापन

गन्ना किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे यहां भगदड़ मच गई। माहौल खराब होता देखकर पुलिस ने भी रोड पर जाम लगाए बैठे किसानों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। बल प्रयोग होने पर किसान यहां से भाग गए। रात करीब साढ़े नौ बजे यातायात सामान्य हो सका। एहतियात के तौर पर किसानों के गुस्से को देखते हुए मिल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन-
बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे गन्ना मशीन का गेयर बक्सा खराब हो जाने से मशीन थम गई और गन्ना पेराई ठप्प हो गई। गेयर बक्सा ठीक किए जाने के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए गए हैं। मशीन ठीक होने के बाद ही गन्ना पेराई शुरू हो सकेगी। इस बारे में किसानों को बताया गया था। यह भी कहा गया था कि मिल चालू होने पर ही पेराई शुरू हो सकेगी। कुछ किसान आक्रोशित हो गए थे। मिल कर्मियों पर मारपीट का आरोप गलत है।
- आरडी सिंह, महाप्रबंधक गन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed