{"_id":"5b05c5f14f1c1b2b118b5bc8","slug":"81527105009-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
Updated Thu, 24 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत
शारदा नगर निगोही पुलिया के पास हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
निगोही।
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे निगोही थाना क्षेत्र में शारदा नहर की शाखा निगोही की पुलिया के पास हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के भाग निकला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
निगोही के गांव कटैया उस्मानपुर निवासी शेर सिंह की 62 वर्षीय पत्नी रामबेटी बुधवार को निगोही बाजार जा रही थीं। रास्ते में रामबेटी शारदा नहर शाखा निगोही की पुलिया के पास पहुंचीं। इसी दौरान उदरिया गांव की ओर से आ रहे वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गईं। खेतों में काम कर रहे किसानों ने घायल को निगोही सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रामबेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।