फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   वाणिज्य कर दफ्तर के सामने प्रदर्शन

वाणिज्य कर दफ्तर के सामने प्रदर्शन

Tue, 26 Sep 2017 06:23 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर दफ्तर के सामने प्रदर्शन
शाहजहांपुर। गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स से जुड़ी जटिलताओं का समाधान न किए जाने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट की सहयोगी इकाई इलेेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन से जुड़े व्यापारी मंगलवार को फिर भड़क उठे। उन्होंने वाणिज्य कर कार्यालय के सामने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शित किया। साथ ही डिप्टी कमिश्नर अमित मोहन को जीएसटी काउंसिल के अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन के लिए इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी आर्य महिला डिग्री कॉलेज के चौराहे पर इकट्ठा हुए और वहां से व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम व एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज टंडन के नेतृत्व में वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर व्यापारी नेता टंडन ने कहा कि सरकार के साथ व्यापारी तभी सहयोग कर पाएंगे, जब सरकार हमारे हितोें को ध्यान में रखते हुए फैसले करेगी। ज्ञापन में बार-बार रिटर्न दाखिल करने की बाध्यता समाप्त करने, टैक्स की बारीकियों को समझाने के लिए ट्रेड वार सेमिनार कराने, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों के टैक्स स्लैब में समानता लाने, जीएसटी साइट हैंग होने पर पेनाल्टी की वसूली रोके जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है। प्रदर्शन में विनोद सक्सेना, विकास गुप्ता, उवैस हसन खां, अमित शर्मा आदि शामिल रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed