फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छात्र-छात्राओं को समझाया हाथ धोने का तरीका

छात्र-छात्राओं को समझाया हाथ धोने का तरीका

Fri, 08 Sep 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को समझाया हाथ धोने का तरीका
- फोटो : file pic
शाहजहांपुर। रोटरी क्लब सिटी ने विश्व साक्षरता दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसंडा के छात्र-छात्राओं को भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोने के विधि समझाई। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने प्रधान अध्यापक विश्राम सिंह को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

रोटरी सिटी ने अपने अंगीकृत पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरसंडा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत बच्चों को सफाई का महत्व समझाया। क्लब के ट्रेनर डॉ. हेमेंद्र वर्मा ने बच्चों को भली प्रकार हाथ धोने और नाखून काटने के तौर-तरीके समझाए और परिवार तथा आसपास के लोगों को साक्षर बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर स्कूल प्रधान अध्यापक विश्राम सिंह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर विद्यालय के लिए पुस्तकें भेंट की गईं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज भी कराई गई, सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। आयोजन में अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, राकेश सक्सेना, शशि सिंह, राम सेवक शर्मा, श्रद्धा यादव, रीना सक्सेना, सावित्री देवी, राजाराम, सत्यपाल, प्रधानपति शिवपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed