फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली की अघोषित कटौती पर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

बिजली की अघोषित कटौती पर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2017 05:44 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
बिजली की अघोषित कटौती पर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन
बिजली कटौती पर भाकियू का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

पुवायां (शाहजहांपुर)। बिजली की अघोषित कटौती से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुवायां के बिजली उप केंद्र पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीओ गौरव शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा।
शुक्रवार सुबह से ही तमाम किसान भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में बिजली उप केंद्र पर पहुंचे और नारे लगाने के बाद धरने पर बैठ गए। जानकारी पाकर एसडीओ गौरव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। इस दौरान एसडीओ को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने हर गांव मेें 18 घंटे बिजली देने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन गांवों को मात्र तीन घंटे ही बिजली दी जा रही है। इससे फसलें सूखने के कगार पर हैं। बिजली का बिल पूरा आ रहा है। जर्जर तार और पुराने ट्रांसफार्मरों के कारण समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

उधर, नभीची और जमुनिया फीडर के किसानों ने बताया कि उन्हें हफ्ते में तीन दिन बिजली मिल रही है और तीन दिन कटौती की जा रही है, इससे किसान बेहद परेशान हैं। एसडीओ को किसानों को बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद समस्या निस्तारण के लिए तीन दिन का समय देकर धरना समाप्त कर दिया गया। धरना स्थल पर अनिल सिंह यादव, संजीव अवस्थी, जागीर सिंह, मुनब्बर खां, बलकार सिंह, विजय बहादुर, मुनेश कुमार, गुरदयाल सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दफ्तर पर भी प्रदर्शन
पुवायां। भाकियू (भानु गुट) का एसडीएम दफ्तर पर चल रहा धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने कहा कि पूर्व में दिए ज्ञापन में दर्शायी समस्याओं का निस्तारण आठ अगस्त तक नहीं होने पर नौ अगस्त को बृहद पंचायत कर चक्का जाम आदि करने की चेतावनी दी। जाएगा। शुक्रवार को धरना स्थल पर हरीलाल गौतम, राजकिशोर, महेशचंद्र वर्मा, सोनपाल सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed