फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   80 million will be deposited in the old notes Malkhanon

मालखानों में मौजूद 80 लाख पुराने नोट होंगे जमा

Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद पुराने नोट पुलिस के मालखाने में अभी मौजूद हैं। वहीं नोट बैंक में जमा करने का केवल एक दिन बचा है। एसपी केबी सिंह ने बृहस्पतिवार को सभी थानाध्यक्षों से मालखाना में मौजूद रकम के बारे में जानकारी कर उन्हें मजिस्ट्रेट के आदेश से ट्रेजरी में जमा कराने को कहा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर भी निर्देश जारी किए। एसपी सिटी कमल किशोर ने बताया कि नोट बंदी के बाद जिले के सभी थानों में लूट, डकैती आदि वारदातों के खुलासे में बरामद हुए नोट मालखानों में रखे हुए थे। इन्हें जमा कराने के आदेश डीजीपी ने दिए थे। इसी संबंध में बृहस्पतिवार को एसपी केबी सिंह ने सभी थानाध्यक्षों की मीटिंग ली और फिर मालखाने में मौजूद रुपयों की जानकारी कर उन्हें मजिस्ट्रेट के आदेश से ट्रेजरी में जमा करने को कहा। उन्होंने बताया कि लगभग 80 लाख रूपया विभिन्न थानों के मालखाने में मौजूद है। अब इन रुपयों को जमा कर दिया जाएगा। ताकि मालाखाना में मौजूद पुराने नोट बेकार की चीज न रहे। उन्होंने बताया कि विधानसभा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और हर स्थिति में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से निपटे, इसके लिए भी सभी थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र में संवेदनशील बूथों व अपराधियों और संदिग्धों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed