फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विकास विभाग के कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी कार्य बहिष्कार

विकास विभाग के कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी कार्य बहिष्कार

Thu, 07 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
विकास विभाग के कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी कार्य बहिष्कार
विकास विभाग के कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुरू
विज्ञापन

वेतन में संशोधन की मांग को लेकर विकास भवन में दिया धरना
फोटो 04 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के प्रांतीय आह्वान पर वेतन में संशोधन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बावजूद मांगों पर कोई प्रगति नहीं होते देख दूूसरे चरण में बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर विकास भवन के भूतल पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
इस मौके पर समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने शासन स्तर पर लंबित मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखनचे का संकल्प दोहराया। समिति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट के बजाय स्नातक करने, अधिमानी योग्यता सीसीसी प्रमाण पत्र के स्थान पर ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स नियत करने, दोनों संवर्गाें के वेतनमान में संशोधन करके प्रारंभिक मूल वेतन 29200 रुपये दिए जाने, समयमान वेतनमान देने आदि मांगों पर उच्च स्तरीय वार्ता में विचार का आश्वासन मिलने के बाद मांगों को अनदेखा किए जाने से प्रांतीय नेतृत्व खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

जिला मंत्री राजकुमार शुक्ला ने कहा कि इन मांगों को लेकर लखनऊ में प्रांतीय पदाधिकारी अन्न त्यागकर अनशन पर बैठे हैं। इसलिए कर्मचारी भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष जारी रखेंगे। कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन में विभिन्न विकास खंडों से आए योगेंद्र कुमार सिंह, ब्रजेश श्रीवास्तव, कुलदीप सक्सेना, संजीव भारद्वाज, विवेक सिंह पाल, पंकज वाजपेयी, राकेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed