फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अफसरों की मौजूदगी में राशन वितरण कराए प्रशासन

अफसरों की मौजूदगी में राशन वितरण कराए प्रशासन

Mon, 28 Aug 2017 06:11 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
अफसरों की मौजूदगी में राशन वितरण कराए प्रशासन
शाहजहांपुर। कोटेदारों को दी गईं ईपीओएस मशीनें सर्वर की खराबी के चलते काम नहीं कर रही हैं। नतीजतन कोटेदारों को राशन वितरण में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राशन नहीं मिल पाने के कारण उन्हें कार्ड धारकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के चलते जिले के कोटेदारों ने सोमवार को डीएम नरेंद्र कुमार सिंह से मुलाक ात कर उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंप कर अगले माह के खाद्यान्न का पैसा जमा करने और ईपीओएस मशीन से राशन वितरण करने में असमर्थता जतायी है।
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि ईपीओएस मशीन में अंगूठा छाप नहीं आने पर राशन पाने से वंचित कार्ड धारकों को आवश्यक वस्तुएं सुलभ कराने के लिए प्रशासन ने हर माह 23 से 28 तारीख तक दुकानों पर पर्यवेक्षण अधिकारी के समक्ष वितरण कराने की घोषणा की। यह व्यवस्था 26 अगस्त को बंद कर दिए जाने से तमाम कार्ड धारक झगड़ा करने पर आमादा हो रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि माह के आरंभ में सर्वर फेल होने पर भी विक्रेेताओं को अनावश्यक रूप से विवादों का सामना करना पड़ा। इन समस्याओं से अधिकारियों को समय-समय पर अवगत कराने के बावजूद उनका समाधान नहीं होने से ईपीओएस मशीन से काम करना कठिन हो रहा है। ऐसी स्थिति में प्रशासन अपनी निगरानी में राशन वितरण कराया जाए। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, राजपाल, सचेंद्र वैश्य, संजय गुप्ता, ऊषा शर्मा, साधना गुप्ता, सत्य बहादुर सिंह, मोहित जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed