फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेलवे की ओएचटी लाइन से चिपका बंदर, धमाका

रेलवे की ओएचटी लाइन से चिपका बंदर, धमाका

Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की ओएचटी लाइन से चिपका बंदर, धमाका
रेलवे की ओएचटी लाइन से चिपका बंदर, धमाका
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर बनी अफरा-तफरी की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के सामने रेलवे की हाईटेंशन ओएचटी लाइन से किसी तरह बंदर टकरा गया। बंदर के लाइन के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ। इससे यहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि खास क्षति नहीं हुई।
शनिवार शाम करीब सात बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर काफी यात्री ट्रेन के इंतजार में थे। इसी दौरान रेल ट्रैक के ऊपर वाली हाईटेंशन इलैक्ट्रिक लाइन की चपेट में एक बंदर आ गया। इससे तेज धमाका हुआ। मामला जीआरपी थाने के सामने था। ऐसे में जीआरपी भी हरकत में आ गई। स्टेशन पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बंदर का शव लाइन के नीचे पड़ा मिला। बाद में लोगों को पूरा मामला लोगों की समझ में आया। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक इससे लाइन को कोई क्षति नहीं पहुंची है। ट्रेनों के संचालन पर भी असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

-------
डाउन लाइन पर सवा घंटे का ब्लॉक लिया गया
शाहजहांपुर। डाउन लाइन पर शाहजहांपुर-रोजा के बीच रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए शनिवार शाम पांच बजे से 6:10 बजे तक का ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के चलते तीन रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं। शाम 6:10 बजे के बाद ब्लॉक खत्म हुआ तो लाइन क्लियर हो सकी। हालांकि, इसके बाद भी ट्रेनों को कॉशन के साथ पास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अग्रिश्मन अभ्यास में जुटा रेलवे प्रशासन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को डेमोस्ट्रेशन कर अग्निशमन का अभ्यास किया गया। अग्निशमन उपकरणों के साथ कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के निर्देशन में आग पर काबू के गुर सीखे। अभ्यास में भरत सिंह बिष्ट, त्रिलोक चंद्र, शशांक पांडेय, मुनेश्वर वर्मा, मनोज कुमार, शिवम सक्सेना, जय प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed