{"_id":"5b92c557867a557eb04175f8","slug":"61536345431-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृलिथीन चेकिंग में तीन व्यापारियों से चार हजार वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृलिथीन चेकिंग में तीन व्यापारियों से चार हजार वसूला
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन चेकिंग के दौरान अफसरों-व्यापारियों में नोकझोंक
तीन व्यापारियों से जुर्माना वसूलने के बाद टीम वापस लौटी
फोटो-30
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। पॉलिथीन हटाओ अभियान के दौरान अधिकारियों और व्यापारियों के बीच कई स्थानों पर नोकझोंक हुई। टीम ने तीन व्यापारियों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। एक स्थान पर पैकिंग पॉलिथीन को सीज किए जाने के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अधिकारियों से भिड़ गए। इसके बाद अधिकारी बैरंग वापस लौट गए।
शासन के फरमान पर प्रतिबंधित पॉलिथीन हटाओ अभियान के तहत पुलिस बल के साथ तहसीलदार रमेश बाबू, अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा और वरिष्ठ लिपिक जनार्दन सिंह ने नगर पालिका टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार में चेकिंग की। इस दौरान बाजार पोटरगंज,बिरियागंज और सब्जी मंडी में तीन दुकानदारों के यहां पॉलिथीन के कैरीबैग मिलने पर चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। छापामार टीम मोहल्ला कुंवरगंज में कैरी बैग का थोक विक्रेता जितेंद्र गुप्ता की दुकान पर पहुंची। यहां अधिकारियों ने पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली पॉलिथीन को अवैध बताते हुए कब्जे में लेने की कोशिश की तो व्यापारियों से नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने कहा की पैकिंग पॉलिथीन प्रतिबंधित नहीं है। अधिकारी मनमानी कर के व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं।इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना पर भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों से शासनादेश लेकर देखा,इसमें केवल कैरी बैग लिखा होने पर पैकिंग पॉलिथीन पर प्रतिबंध न होने की बात कही। अधिकारियों ने जब पैकिंग पॉलिथीन को जबरन कब्जे में लेने का प्रयास किया तब भाजपा नेता के सख्त तेवर दिखाते हुए कहा जब पैकिंग पॉलिथीन पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, ऐसी स्थिति में अधिकारियों की कार्रवाई व्यापारियों का उत्पीड़न है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों और भाजपा नेता से हुई नोकझोंक के बाद अधिकारी अभियान छोड़कर बैरंग लौट आए। अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा ने कहा है कि शासन के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पॉलिथीन का अभियान चलाया जा रहा है किसी भी व्यापारी के पास 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन पाए जाने पर न्यूनतम एक हजार रुपया और अधिकतम 25 हजार रुपया तक जुर्माना वसूला जाएगा।