{"_id":"5b27fc5c4f1c1bb06e8b898c","slug":"61529347164-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्नौत नदी में डूबकर लखीमपुर खीरी के किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्नौत नदी में डूबकर लखीमपुर खीरी के किशोर की मौत
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खन्नौत नदी में डूबकर लखीमपुर खीरी के किशोर की मौत
शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा ननिहाल आया था
काफी मशक्कत के बाद ढाई घंटे बाद निकाला गया शव
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। ननिहाल आए एक किशोर की सोमवार शाम बंका घाट के पास खन्नौत नदी में डूबकर मौत हो गई। उसका शव रात 8:30 बजे काफी मशक्कत के बाद नदी से निकाला गया।
लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव बांदूखेड़ा निवासी राजेश कुमार का 16 वर्षीय बेटा शिवम शहर के मोहल्ला बिजलीपुर स्थित ननिहाल में मामा अजय डेयरी वालों के यहां आया था। सोमवार शाम छह बजे वह खन्नौत नदी किनारे बंका घाट पर चरवाहों के साथ चला गया। पानी में भैंस उतरी तो वह भी पानी में नहाने लगा। भैंस की पूंछ पकड़ कर गहरे पानी में जाने पर अचानक उसके हाथ से पूंछ छूट गई और वह नदी के अंदर चला गया। नदी किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन उसे कोई बचा नहीं पाया। कुछ युवक तैराक थे, उन लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की टीम के लोग भी। पास के गांव से प्राइवेट गोताखोर बुलवाकर शिवम की तलाश शुरू की गई। अंधेरा होने पर जनरेटर लगवाकर उसकी तलाश जारी रही। रात करीब 8:30 बजे उसका शव कुछ दूरी पर नदी के अंदर मिल गया। शव निकाले जाने के बाद परिवार के लोग बिलख पड़े।