{"_id":"5b1ebcfa4f1c1bf86e8b77b2","slug":"61528741114-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक डंपर की टक्कर में हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक डंपर की टक्कर में हेल्पर की मौत
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक डंपर की टक्कर में हेल्पर की मौत
फोटो-24,ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त डंपर
बंडा। रोड पर खड़े ट्रक में डंपर के टकरा जाने से डंपर के हेल्पर की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई। जनपद रामपुर के गांव महोलिया मड़िया निवासी 25 वर्षीय एक डंपर पर हेल्पर था। डंपर से पूरनपुर पुवायां हाईवे पर पत्थर डाला जा रहा है। रविवार रात नौ बजे डंपर बंडा से पूरनपुर रोड पर जा रहा था। गांव टाह के पास रोड पर एक ट्रक खड़ा हुआ था। तेज रफ्तार डंपर का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर ट्रक से टकरा गया। हादसे में अर्जुन गंभीर घायल हो गया। उसे बंडा के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे बरेली ले जाने की सलाह दी। बरेली ले जाते समय रास्ते में अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन के घर सूचना पहुंचने कोहराम मच गया। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।