{"_id":"59bbdd3e4f1c1b9a688b4c4f","slug":"61505484094-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा
Updated Fri, 15 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार ब्लॉक प्रमुख सुमन वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को डीएम को सौंपा गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर नियमानुसार बैठक न बुलाने सहित कई आरोप लगाए हैं। डीएम को सौंपे गए अविश्वास प्रस्ताव में कहा गया है कि ब्लॉक प्रमुख सुमन वर्मा की रुचि विकास कार्यों में नहीं है। वह स्वेच्छाचारिता अपनाए हुए हैं और कर्तव्यों का पालन न कर पद का दुरुपयोग कर रही हैं। विकास कार्यों के लिए प्राप्त धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। 18 मार्च 2016 को शपथ लेने के बाद उस दिन कोई बैठक नहीं कराई गई और इसके बाद भी कोई बैठक समय से नहीं कराई गई। जो बैठकें हुई उसमें सभी सदस्यों को एजेंडा उपलब्ध नहीं कराया गया और भेदभावपूर्ण तरीके से विकास कार्य कराए गए। बैठक की कार्रवाई न लिखकर बाद में गोपनीय तरीके से लिखी गई। कार्ययोजना से सदन को अवगत नहीं कराया गया। नियमानुसार बैठक प्रत्येक दो माह में होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख के ससुर एडीओ लालाराम कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर ही बैठते हैं, जिसकी फोटो भी अविश्वास प्रस्ताव के साथ दी गई है। साथ ही अविश्वास प्रस्ताव के साथ 32 सदस्यों के शपथ पत्र प्रस्तुत किए गए हैं।
अविश्वास प्रस्ताव की काफी समय से चल रही थी तैयारी
खुटार ब्लॉक प्रमुख सुमन वर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी काफी समय से चल रही थी। इसके लिए विरोधी गुट की ओर से कई बार बैठकें भी की जा चुकी हैं। ब्लॉक प्रमुख की ओर से भी अपने समर्थकों की बैठकें बुलाई गईं, सदस्यों की मान मनौव्वल का प्रयास भी चला, लेकिन आखिरकार प्रमुख विरोधी खेमा अविश्वास प्रस्ताव पेश करने में सफल रहा। ब्लॉक प्रमुख पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद गुट की मानी जाती हैं। अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट के बाद उनके समर्थकों की बैठक भी एमएलसी के प्रसादपुर स्थित फार्म हाउस पर हुई थी। वहीं विरोधी खेमे के तमाम सदस्य खुद को भाजपाई बता रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद अब जिलाधिकारी को निर्णय लेना है और इसके बाद शक्ति परीक्षण में तय होगा कि कौन किस पर भारी है।