फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आनंदपुरम फीडर का जंपर जला, बती हुई गुल

आनंदपुरम फीडर का जंपर जला, बती हुई गुल

Sat, 09 Sep 2017 07:15 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
आनंदपुरम फीडर का जंपर जला, बती हुई गुल
शाहजहांपुर। पॉवर कारपोरेशन के ककरा कलां सब स्टेशन से निकले आनंदपुरम फीडर की 11 केवी लाइन का बृहस्पतिवार को जंपर जल जाने से फीडर से जुड़े सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद बिजली सप्लाई शुरू हो गई, लेकिन उसी के साथ वोल्टेज में भारी उतार-चढ़ाव होने से लोगों को पंखे और अन्य उपकरण बंद रखने पड़े। माना जा रहा है कि ककरा उपकेंद्र के पास बने स्लाटर हाउस के आसपास मृत पशु अवशेषों के आसपास मंडराने वाले चील-कौवों के तार पर बैठने से लाइन में फाल्ट हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि ककरा कलां सब स्टेशन के फीडरों की लाइनें ठीक पीछे बने स्लाटर हाउस के करीब से निकली है। एलटी लाइनों पर अक्सर चील-कौवे चोंच में मांस दबाकर जा बैठते हैं। इससे अक्सर लाइनें शार्ट सर्किट की चपेट में आ जाती हैं। शनिवार को सुबह आठ बजे तक सभी फीडरों पर बिजली सप्लाई सामान्य रही, लेकिन बाद में अचानक बत्ती गुल हो गई। सब स्टेशन पर मौजूद लाइन स्टाफ ने ककरा फीडर की लाइन का जला जंपर सुधारकर बिजली सप्लाई बहाल की, लेकिन कुछ देर बाद वोल्टेज घटने-बढ़ने की समस्या पैदा हो गई। लोगों ने सीएफएल, ट्यूबलाइट, पंखे, कूलर आदि जलने से बचाने के लिए उनके स्विच ऑफ कर दिए। लो वोल्टेज की समस्या के चलते जेट पंप और सब मर्सिबल नहीं चलने से घरों में पानी का संकट पैदा हुआ तो लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई। लाइन में फाल्ट की यह समस्या तीन घंटे तक बने रहने से जन सामान्य को बिजली-पानी के बगैर बेहद असुविधा का सामना करना पड़ा। इस दौरान आनंदपुरम कालोनी समेत आजादपुरम, मदराखेल, तिलहरजई, अलीजई (आंशिक), विवेक विहार, फजीतापुर, लोहारों का चौराहा, विश्वकर्मा चौक आदि के सैकड़ों घर प्रभावित हुए। क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा के अनुसार सप्लाई के दौरान जंपर जलने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं, जिनमें लाइन पर अचानक लोड बढ़ना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed