{"_id":"59a40ccd4f1c1bdd748b45de","slug":"61503923405-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा और खन्नौत में दूसरे दिन भी उफान, गर्रा सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा और खन्नौत में दूसरे दिन भी उफान, गर्रा सिमटी
Updated Mon, 28 Aug 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बैराजों से पानी की निकासी बढ़ने और बारिश होने से गंगा और खन्नौत नदी उफान पर हैं। बदायूं के कछला घाट में 24 घंटे के दौरान जल स्तर में 20 सेमी की बढ़ोत्तरी से भैंसार बांध पर भी गंगा चढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। उधर, बरेली के चौबारी में रामगंगा 13 सेमी नीचे आई है, लेकिन विभिन्न बैराजों से रिलीज पानी से अगले 24 घंटे में रामगंगा का चढ़ना भी तय है। इधर, गर्रा अपने पेटे 45 सेमी सिमटकर 144.65 मीटर पर आ गई है।
रविवार सुबह के वक्त मामूली बूंदाबांदी के अलावा इतनी बारिश नहीं हुई कि उसे रिकार्ड किया जा सके, लेकिन दो दिन पहले हुई बरसात का असर बांधों-बैराजों के जरिये नदियों पर अभी तक बना है। नरौरा बैराज से सोमवार को सुबह गंगा में 49430 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना मिली। पानी की यह मात्रा एक दिन पहले की तुलना में करीब 12 हजार क्यूसेक अधिक होने से भैंसार बांध पर जल स्तर बढ़ने के आसार बन गए हैं।
सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी/ तार बाबू गिरिजा किशोर मिश्र के अनुसार पीलीभीत के ड्यूनी डॉम से गर्रा में मिलने वाले नानक सागर बांध का पानी दो दिन बंद रहा, लेकिन सोमवार को ड्यूनी डैम से 304 क्यूसेक पानी रिलीज किया गया, जिससे गर्रा का जल स्तर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि जलालाबाद और कलान क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नहीं है, लेकिन नदियों से भूमि कटान रोकने को बालू-मिट्टी की बोरियों से कच्ची ठोकरें बनाई जा रही हैं।