{"_id":"5996d54b4f1c1b2a5f8b459c","slug":"61503057227-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 और 23 को होगा प्रदर्शन, तैयार रहें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 और 23 को होगा प्रदर्शन, तैयार रहें शिक्षक
Updated Fri, 18 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चंद्र शर्मा के बृहस्पतिवार को नगर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद हुई सभा में डॉ. शर्मा ने कहा कि अब मूल्यों की राजनीति खत्म होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो सियासी दल सत्ता से बाहर होता है तो वह शिक्षकों के लिए अनेक वादे करता है, लेकिन सत्ता में आते ही वह अपने वादे भूल जाता है।
बरेली मोड़ स्थित एक होटल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार से निपटने के लिए शिक्षकों को एकजुट रहने की बहुत जरूरत है। लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर 22 और 23 अगस्त को सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन एक ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दा है। पेंशन हमारी क्षीण हो चुकी शक्ति के समय काम आती है और यह शिक्षकों का हक है। उन्होंने कहा कि इस वक्त बहुत से लोग पेंशन के नाम पर ठगी कर रहे हैं, उनसे होशियार रहने की जरूरत है। जीपीएफ कटौती का पुरानी पेंशन से कोई संबंध नहीं है।
जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ब्लाकों में संघ की प्रत्येक माह बैठक अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि शिक्षकों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिल सके और उनका समय से निराकरण कराया जा सके। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे 22 और 23 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों के पहुंचने पर स्थानीय शिक्षकों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला उपाध्यक्ष सरताज अली के संचालन में हुई सभा में जिलामंत्री देवेश बाजपेई, राजकुमार सिंह, नीरज मिश्रा, मुनीश मिश्रा, राजकुमार तिवारी, यशपाल यादव, अरुण भदौरिया, नवेंदु मिश्रा, संगीता रस्तोगी, धर्मेंद्र प्रताप, शिव किशोर मिश्रा, अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह, आदेश सिंह, केके सिंह, विकास मिश्रा, विजय प्रताप, आदेश अवस्थी, अरविंद आदि शिक्षक मौजूद रहे।