फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   60 Percent of Mirzapur's Schools Achieve 'Nipun' Status; District Ranks Number One

Shahjahanpur News: मिर्जापुर के 60 प्रतिशत स्कूल निपुण, जिले में नंबर वन बना

Sat, 21 Mar 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
60 Percent of Mirzapur's Schools Achieve 'Nipun' Status; District Ranks Number One
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक व दो के बच्चों के गणित और भाषा विषय के निपुण आकलन में मंडल में शाहजहांपुर ने प्रथम स्थान पाया है। इसी के साथ मिर्जापुर ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया। जबकि जैतीपुर द्वितीय स्थान पर रहा है। प्रदेश में गत सर्वे में जिला 42वें पायदान पर था, जो अब 12वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

27 जनवरी से फरवरी तक निपुण आकलन सर्वे को कराया गया था। जिले के 2177 परिषदीय स्कूलों को अभियान में शामिल करते हुए कक्षा एक व दो के बच्चों का गणित और भाषा विषय का आकलन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने डीएलएड करने वाले प्रशिक्षुओं को ब्लॉकवार स्कूलाें का आवंटन कर भेजा था। इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ने, समझने, लिखने और गणितीय गणनाओं से जुड़ी क्षमताओं की परख की गई। परिणाम जारी होने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों से लेकर शिक्षक तक खुश हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य के अनुसार, निपुण आकलन में जिले ने मंडल में प्रथम स्थान पाया है। इसके तहत जिले के 916 स्कूल निपुण हो गए हैं। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। जिले में 53 प्रतिशत स्कूल निपुण होने पर निगोही तृतीय व 51 प्रतिशत के साथ मदनापुर चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed