फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   5.6 mm of rainfall recorded; temperatures dropped due to overcast skies.

Shahjahanpur News: 5.6 मिमी हुई बारिश, बादल छाए रहने से तापमान में हुई गिरावट

Tue, 02 Jun 2026 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
5.6 mm of rainfall recorded; temperatures dropped due to overcast skies.
सोमवार को शहर में छाए बादल। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को दिन में भी बादल छाए रहे। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ और पूर्वी हवा चल रही है। इसके असर से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच से छह बजे के बीच 5.6 मिमी बारिश हुई। दिन में बादल छाए रहे। इसके असर से अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब तीन मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से हल्के बादल रहने के आसार है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 70 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के साथ हल्के बादल रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed