{"_id":"64ff6da5825ab2fa500ab7e7","slug":"552-mm-rain-fell-minimum-temperature-dropped-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-4516-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 55.2 मिमी हुई बारिश, न्यूनतम तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 55.2 मिमी हुई बारिश, न्यूनतम तापमान गिरा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौथे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। रविवार रात से सोमवार की शाम तक करीब 55.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मौसम ठंडा रहा।
चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। रविवार रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक 51 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद बारिश रुक गई। बाद में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। सोमवार शाम तक 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं तापमान में भी गिरावट हुई है।
सोमवार को अधिकतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक मनमोहन ने बताया कि मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
फसलों को पहुंचा फायदा, खेत में पानी न भरने दें
नियामतपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है, लेकिन खेत में पानी ज्यादा देर तक न रुकने दें। इससे सब्जी की खेती पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि तेज हवा से यदि गन्ना गिर गया हो तो उसकी बंधाई कर दें।
विज्ञापन
रोडवेज बस अड्डे पर जलभराव से यात्री हुए परेशान
शाहजहांपुर। लगातार बारिश होने के चलते रोडवेज बस अड्डे पर जलभराव हो गया। इसके चलते यात्री पूरे दिन परेशान रहे। बसों के पहिये पानी में जाने से कई यात्रियों के कपड़े भी खराब हो गए। संवाद