फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पहले दिन 768 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

पहले दिन 768 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 19 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन 768 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
लीड..........
विज्ञापन

जाम की गिरफ्त में फंस गए कई इलाके
पहले दिन 768 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच निपटी परीक्षा
चार केंद्रों पर 3882 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए
फोटो-6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 18,
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान शहर में जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने पहले से व्यवस्था की थी। लेकिन सोमवार को व्यवस्था धराशायी हो गई। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे छूटी। इसके बाद चारों परीक्षा केंद्रों के आसपास के इलाके जाम की गिरफ्त में फंस गए। शाम पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा छूटने के बाद भी इन इलाकों में फिर जाम लग गया। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने से लिए भारी संख्या में परीक्षार्थी अलसुबह की शहर में पहुंच गए। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से परीक्षार्थियों का काफिला परीक्षा केंद्रों की ओर बढ़ा तो जाम लग गया। टेंपो की कमी के चलते परीक्षार्थी पैदल ही चल पड़े। शाम को परीक्षा छूटने के बाद भी शहर को जाम से रूबरू होना पड़ा। प्रथम पाली की परीक्षा के बाद परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के आसपास पार्कों और मंदिरों में दोपहर का समय व्यतीत किया।
विज्ञापन

पुलिस-पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा सोमवार को चार केंद्रों पर दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। पहले दिन दोनों पालियों में 768 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। चार केंद्रों पर सोमवार को 3936 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में चार केंद्रों पर परीक्षा के लिए कुल 9408 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। इनमें पहले दिन 4704 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। पहली पाली में 407 और दूसरी पाली में 361 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। परीक्षार्थियों की निगरानी को केंद्रों पर सीसी कैमरों से नजर रखी गई। परीक्षा केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो दिन सोमवार और मंगलवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए डोन एंड डोना स्कूल निकट टेलीफोन एक्सचेंज, जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल, रूहेलखंड डिग्री कॉलेज पुत्तू लाला चौराहा और फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज नियामतपुर को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को पहली पाली में सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे तक परीक्षा हुई। डोन एंड डोना स्कूल को पहली और दूसरी पाली में 576-576 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। इसी तरह जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल को 840, रुहेलखंड डिग्री कॉलेज को 405 और फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज को 432 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवंटित किए गए थे। डोन एंड डोना स्कूल में पहली पाली में 471, दूसरी पाली में 485 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में 697 और 704, रुहेलखंड डिग्री कॉलेज में 419 और 426, फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पहली पाली में 358 और दूसरी में 376 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मंगलवार को भी चारों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाएगी।
----------

परीक्षा के दौरान स्कूल में निर्माण कार्य, डीएम बिफरे
शाहजहांपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक के एरिया में चौकसी रखी गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा कर्मियों, अधिकारियों और अभ्यर्थियों के अलावा किसी को जाने की इजाजत नहीं थी। इसके बावजूद जीएल कनौजिया पब्लिक स्कूल में निर्माण चल रहा था। निरीक्षण को पहुंचे डीएम अमृत त्रिपाठी को इस बारे में पता लगा तो वह बिफर गए। उन्होंने स्कूल प्रबंधक को भवन का नक्शा और विनियमित क्षेत्र की एनओसी दिखाने के निर्देश दिए। डीएम ने चेताया कि अगर निर्माण अवैध पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

------
भूखे-प्यासे रहे कर्मचारी, डीएम से शिकायत
शाहजहांपुर। परीक्षा के निरीक्षण के दौरान डीएम अमृत त्रिपाठी दूसरी पाली में रुहेलखंड डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां परीक्षा में लगे कर्मचारियों ने उनको बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुबह से उनके लिए खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक को खाने-पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी एसपी देहात सुभाष चंद्र शाक्य समेत एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला भी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed