{"_id":"594a76974f1c1b74028b47f5","slug":"51498052247-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाने मौसम में हजारों लोगों ने ली योग की शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाने मौसम में हजारों लोगों ने ली योग की शरण
Updated Wed, 21 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विश्व में भारत को नई पहचान दिलाने वाले योग दिवस पर बुधवार सुबह भारत माता को जयकारे गूंज उठे। शहर समेत देहातों और कसबों में कोने-कोने पर योग कक्षाएं लगीं। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उल्लास पूर्वक वातावरण में योग साधना की। हल्की बूंदाबांदी के बीच विश्व योग दिवस पर मुस्लिम समाज भी पीछे नहीं रहा और महिलाओं व पुरुषों ने योग के महत्व को स्वीकार करते हुए प्राणायाम और योग क्रियाओं का अभ्यास किया। योग दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने उपस्थिति दर्ज कराई और विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचकर साधकों तथा आयोजकों का उत्साह बढ़ाया। ओसीएफ रामलीला मैदान में हुए प्रमुख कार्यक्रम में सेना के जवानों और एनसीसी कैडेट्स का उत्साह देखते ही बनता था। सेना के सैकड़ों जवान परिवार समेत योग करने आए थे।
जिला प्रशासन और छावनी परिषद की ओर से ओसीएफ रामलीला मैदान में हुए संयुक्त योग शिविर का शुभारंभ प्रभारी मंत्री, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, ब्रिगेडियर रूपेश मेहता, डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश पांडेय, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित ने महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रभारी योगाचार्य डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने मैदान में जुटे हजारों साधकों को एक-एक योग का महत्व समझाते हुए उसका अभ्यास कराया। यहां प्रमुख रूप से डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ टीके शिबु, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, एडीएम प्रशासन जितेंद्र शर्मा, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, ब्रिगेडियर रूपेश मेहता, छावनी परिषद के सीईओ नागेश पांडेय, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, विधायक मानवेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, डीआईओएस डॉ. केएल वर्मा, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षक राम प्रसाद, जिला स्काउट मास्टर एवं ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन, जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, सेना के जवान, बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षण संस्थाओं से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य गणमान्य शामिल रहे। संचालन इंदु अजनबी के किया।
विज्ञापन
ओसीएफ रामलीला मैदान के अलावा नगर में अन्य खास जगहों पर भी योग कक्षाएं लगाई गईं, जिनमें हजारों महिलाओं और पुरुषों ने योग साधना की। एसएस कॉलेज में आरएसएस की ओर से कार्यक्रम हुआ, जिसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद, धर्म जागरण के प्रांत प्रमुख दिनेश लवानिया, क्षेत्रीय प्रमुख ईश्वर दयाल ने किया। इस अवसर पर रवि मिश्रा, धर्मेंद्र, ईशपाल, राजेश उपाध्याय, अश्वनी मिश्रा, देवेश द्विवेदी, अरविंद, अमित सिंह समेत बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने शहीद उद्यान में भाजपा कार्यक्रम का शुभारंभ कर योग क्रियाओं का आनंद लिया। शहीद उद्यान में डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, अनुज गुप्ता, जीएस वर्मा, हरि प्रकाश वर्मा, नवनीत पाठक, दयाशंकर शर्मा, सरोज गुप्ता, अनिल वाजपेयी वाण, मदनलाल पाठक, मंजुला बाथम आदि शामिल रहे।
पतंजलि योग समिति की ओर से ओसीएफ स्थित मनकामेश्वर मंदिर में मदनलाल पाठक ने योग क्रियाएं कराईं। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग शिक्षक कुंवर सिंह ने योग क्रियाएं कराईं। प्रधानाचार्य राजेश बाबू अवस्थी ने आभार व्यक्त किया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अरविंद कुमार वाजपेयी ने योग दिवस पर योगाभ्यास कराया। जन शिक्षण संस्थान की ओर से गांव बरेंडा और पल्हरई में संस्थान के निदेशक सुशील कुमार मिश्र ने योग शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद योग शिक्षक राजीव कुमार मिश्र ने योगाभ्यास कराया। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शोभित मिश्र और अवनीश मिश्र ने योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार तिवारी ने आभार व्यक्त किया।