फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50 e-rickshaws parked in ARTO office

दो दिन में 50 ई-रिक्शे एआरटीओ कार्यालय में खड़ा कराए

Tue, 23 Aug 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
50 e-rickshaws parked in ARTO office
फोटो नंबर 17-शाहजहांपुर में एआरटीओ कार्यालय में खड़े ई-रिक्शे - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले में दौड़ रहे टेंपो और ई-रिक्शा पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बकाया टैक्स जमा न करने पर परिवहन विभाग ने टेंपो और ई-रिक्शा को कार्यालय में खड़ा कराना शुरू कर दिया। दो दिन में 50 ई-रिक्शा एआरटीओ कार्यालय में खड़े कराए गए हैं। ऐसी स्थिति में कार्यालय वाहनों से भर गया है।
विज्ञापन

शासन ने बकायेदारों से धनराशि जमा कराने के लिए एक मुश्त समाधान योजना को शुरू किया था। बेहतर परिणाम न आने पर पिछले महीने योजना को विस्तारित करते हुए 26 अगस्त तक का समय दिया था। इसके बाद भी बकायेदार कार्यालय में पंजीकरण कराने नहीं पहुंच रहे हैं। योजना के समाप्त होने पर चार दिन शेष रहने के बावजूद एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपना लिया। उन्होंने बताया कि अभी तक 341 लोगों ने योजना में पंजीकरण कराया है। जबकि 280 ने धनराशि जमा की है। बकायेदारों की लापरवाही से नाराज होकर विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। अफसरों ने विभिन्न जगहों पर चेकिंग करते हुए ई-रिक्शों को कार्यालय में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

- एकमुश्त समाधान योजना के चार दिन बचे हैं। बकायेदार अपना पंजीकरण कराते हुए धनराशि को जमा कर छूट का लाभ ले सकते हैं। बकायेदारों को लगातार फोन व मेसेज किए जा रहे हैं। योजना खत्म होने के बाद संबंधित वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। - महेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed