फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ऑपरेशन के दौरान ट्रामा सेंटर में बच्चे की मौत पर हंगामा

ऑपरेशन के दौरान ट्रामा सेंटर में बच्चे की मौत पर हंगामा

Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान ट्रामा सेंटर में बच्चे की मौत पर हंगामा
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात ऑपरेशन के दौरान तीन साल के बच्चे की मौत के बाद परिवार वालों ने काफी हंगामा किया। डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। मामला शांत कराया। बच्चे के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर भी दी, लेकिन बाद में वापस ले ली।
विज्ञापन

सिंधौली थाने के गांव गोरा रायपुर के रहने वाले शेर बहादुर के तीन साल के बेटे रिषभ के मुंह के अंदर गांठ थी। एक निजी डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने रिषभ को चौक कोतवाली के एक ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। मंगलवार रात रिभष का ऑपरेशन होना था। डॉक्टर उसे ओटी में ले गए। कुछ देर बाद रिषभ की मौत की सूचना आई। परिवार वालों ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि लापरवाही की गई है। बच्चे को बेहोश करने के लिए दी जाने वाली दवा की ओवरडोज देने का भी आरोप लगाया। यूपी 100 को कॉल की तो पुलिस भी मौके पर आ गई। इंस्पेक्टर चौक कोतवाली ने बताया कि बच्चे के पिता ने अपने आरोपों को वापस ले लिया है। किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है।
विज्ञापन


महिला ने खाया जहर
शाहजहांपुर। थाना रोजा के तहत आने वाली एक नामी पॉश कॉलोनी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। देर शाम महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed