{"_id":"5985bb3f4f1c1b63428b4872","slug":"41501936447-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रधानों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-21 तिलहर ब्लाक परिसर में एडीओ के विरोध प्रदर्शन करते प्रधान
एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रधानों का प्रदर्शन
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण न होने पर 9 से कलक्ट्रेट पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर उनके अधिकारों का हनन और अभद्रता का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीओ को तत्काल हटाए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और कहा कि एडीओ का स्थानांतरण न होने पर 9 अगस्त से कलक्ट्रेट पर आंदोलन की चेतावनी दी है । शनिवार को प्रधान संघ अध्यक्ष गुड्डी देवी के पति झब्बू सिंह यादव के नेतृत्व में अधिकांश प्रधान ब्लॉक स्थित डबाकरा भवन में एकत्र हुए। सभी ने बैठक कर सर्व सम्मति से एडीओ पंचायत विजय कुमार तोमर के क्रिया कलापों पर आपत्ति जताते हुए उनके तत्काल स्थानांतरण का प्रस्ताव पारित किया और 8 अगस्त तक स्थानांतरण न किए जाने पर 9 अगस्त से कलक्ट्रेट पर अनिश्चित कालीन आंदोलन किए जाने की घोषणा की। ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए आंदोलित प्रधान कोतवाली की ओर जुलूस के रूप में कूच कर गए। समाधान दिवस में मौजूद एसडीएम मोइन उल इस्लाम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एडीओ पर उनके संज्ञान में लाए बिना गांवों में योजना की वॉल पेंटिंग कराने, पेंटिग का अत्यधिक धनराशि का चेक काटने का दबाव बनाने, चेक देने से मना करने पर उनकी जांच कराकर अधिकार सीज कराने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालो में प्रधान गुड्डी देवी,रामवती, कांतिदेवी,शिववती,गोमती देवी,रेहाना,नरेश कुमारी,नाजमा बेगम,शकुंतला,कुसमा देवी,मुन्नी देवी, सदावती, साबरा बेगम,जगदेवी, शांती देवी,अकीला,रामलली,पार्वती, शाहिदा,गुड्डी देवी,नरसिंह,राकेश कुमार,सोहनलाल,सर्वेश कुमार वर्मा, निरंजनलाल, लालाराम,अरविंद कुमार,प्रेमपाल वर्मा,जाकिर खां, बृजमोहन कश्यप,जाबिद अली,राजपाल, मुनेंद्र, घासीराम, सर्वेश कुमार आदि शामिल रहे ।