फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 traders were registered commerce

40 व्यापारियों ने कराया वाणिज्य कर का पंजीकरण

Mon, 08 Feb 2016 08:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन

पांच लाख रुपये से अधिक सालाना टर्नओवर वाले व्यापारी वाणिज्य कर की समय से अदायगी कराने को रजिस्ट्रेशन कराने के बदले मिलने वाले लाभों में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं। इसीलिए पिछले दो शिविरों की तरह सोमवार को आदर्श व्यापार मंडल और जलालनगर सर्राफा एसोसिएशन की ओर से निगोही रोड पर पानी की टंकी के पास लगाए गए कैंप में विभिन्न व्यवसायों से जुड़े तमाम कारोबारी पहुंचे।

विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अमित मोहन, संतोष कुमार वर्मा व रविजेश माथुर और वाणिज्य कर अधिकारी गया प्रसाद की देखरेख में आयोजित शिविर में आवेदन फॉर्म जमा करने, प्रमाण पत्रों की जांच और पूछताछ के लिए कई काउंटर बनाए गए। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक प्रभावी रहे शिविर में 40 व्यापारियों ने जरूरी प्रपत्रों सहित आवेदन करके रजिस्ट्रेशन कराया। इसी कड़ी में करीब 150 व्यापारियों को विभागीय अधिकारियों ने पंजीयन संबंधी जानकारी देकर उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर अमित मोहन ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जिन लोगों ने पंजीयन की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं, उन्हें टिन नंबर सहित प्रमाण पत्र अगले एक-दो दिन में उपलब्ध करा दिए जाएंगे। शिविर की व्यवस्था में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सर्राफ, रमेश चंद्र शुक्ला, शकील अहमद, जितेंद्र नाथ शुक्ला, मुख्त्यार हसन खां, अजय मोहन शुक्ला, बालकृष्ण रस्तोगी, टैक्स बार एसोसिएशन के बिजेंद्र देव सक्सेना, प्रशांत मिश्रा, अनुभव अग्रवाल, सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री जितेंद्र रस्तोगी, महेश वर्मा, अनिल वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::
फोटो-19
वाणिज्य कर शिविर में 51 व्यापारियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
पुवायां। नगर उद्योग व्यापारी मंडल के सहयोग से सोमवार को पुवायां के एक मैरिज लॉन में वाणिज्य कर पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने सेल टैक्स से संबंधित समस्याओं का रखा। अधिकारियों ने उनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
शिविर में 51 नए व्यापारियों ने पंजीयन कराया। इस दौरान वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर संतोष कुमार वर्मा, वाणिज्य अधिकारी दमयंती गंगवार, राकेश कंचन, अभिषेक कुमार, विपिन त्रिपाठी, व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष मंगल मिश्रा, नगर अध्यक्ष केके लील, सुधीर अग्रवाल, कपिल गुप्ता, शशि अग्निहोत्री, सुनील अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।




कृभको के चेयरमैन से मिलीं हाफेड की अध्यक्ष
0 किसानों को सहकारिता लाभ देने का अनुरोध
शाहजहांपुर। उप्र राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ की सभापति संगीता अवस्थी ने लखनऊ जाकर कृभको के चेयरमैन डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले के किसानों को सहकारिता का लाभ दिलाने के लिए कृभको के चेयरमैन से विशेष प्रयास करने का आग्रह किया।
हाफेड की अध्यक्ष ने कृभको के चेयरमैन से हुई वार्ता में किसानों के हित को केंद्र में रखते हुए कहा कि प्रदेश में ग्रामीण किसानों के विकास में कृभको जैसी राष्ट्रीय स्तर की संस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सक्षम है। जिले के किसानों को उन्नतशील और निर्यातोन्मुखी फसलों की उपज को बढ़ावा देने के लिए कृभको के प्रोत्साहन की जरूरत है।

कृभको के चेयरमैन ने हाफेड की अध्यक्ष को उनके निर्वाचन पर बधाई देने के साथ उनका अनुरोध स्वीकार करते हुए इस दिशा में हरसंभव मदद देने का वायदा किया। भेंट वार्ता के दौरान हाफेड की सभापति के पति समाजसेवी विश्वदीप अवस्थी, सामाजिक कार्यकर्ता मुनीश सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed