फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   40 million people will have health insurance : Nadda

40 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य बीमा होगा : नड्डा

Sat, 18 Jun 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 18 Jun 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
40 million people will have health insurance : Nadda
40 करोड़ लोगों की स्वास्थ्य बीमा होगा : नड्डा
यूपी के 14वें राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जा रही है। इसमें देश के सवा सौ करोड़ लोगों में से 40 करोड़ लोगों का एक-एक लाख रुपये सालाना का बीमा होगा। इस योजना में 60 वर्ष के अधिक आयु वालों को 30 हजार रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर मिलेगा। नड्डा ने कहा कि अभी तक गरीबों को गंभीर चिकित्सा के मामलों में मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मिलती थी। प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा बीमा में जरूरतमंद को सीधे बीमा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डायलिसिस योजना के तहत 900 करोड़ रुपये की लागत से हर जिला अस्पताल में एक डायलिसिस यूनिट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। गरीबी की रेखा से नीचे रहने वालों को इसकी सेवा मुफ्त मिलेगी जबकि गरीबी रेखा से ऊपर के मरीजों को बहुत सामान्य शुल्क देना होगा। देश में 20 कैंसर सेंटर शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए भी राशि आवंटित हो गई है। यूपी में इलाहाबाद में सेंटर का काम जारी है। देश में कुल 11 नए एम्स शुरू किए जा रहे हैं। इनमें से एक गोरखपुर में प्रस्तावित एम्स का शिलान्यास वहां जमीन संबंधी समस्या के सुलझते ही हो जाएगा। इसके निर्माण में 900 से 1600 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रायबरेली में बन रहे एम्स में रेजीडेंशियल का काम तो गया जबकि कॉलेज संबंधी होने वाले निर्माण के लिए केंद्र की ओर से 893 करोड़ रुपये दिए गए हैं। नड्डा ने कहा कि देश में 20 लाख बच्चों का टीकाकरण ही नहीं होता जबकि 90 लाख बच्चों का टीकाकरण या तो नियमित नहीं होता या पूरा नहीं हो पाता। इस कमी को दूर करने को केंद्र ने इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत बच्चों को सात टीके लगाए जा रहे हैं। यूपी के 55 जिलों में अलग से यह अभियान चलाया गया है। इस कार्यक्रम में 45 लाख माताओं और 40 लाख बच्चों को बीते एक साल में जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed