फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   367 students registered for Abhyudaya free coaching in Shahjahanpur

अभ्युदय योजना: शाहजहांपुर में यूपीएससी, जेईई-नीट की मिलेगी निशुल्क कोचिंग, 367 विद्यार्थियों ने कराया पंजीकरण

Thu, 31 Jul 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jul 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
367 students registered for Abhyudaya free coaching in Shahjahanpur
जीएफ कॉलेज में डीएम ने किया उद्घाटन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर में समाज कल्याण विभाग से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग में 367 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इसमें यूपीएससी में 123, एक दिवसीय परीक्षा में 160 व नीट-जेईई के लिए 84 अभ्यर्थी शामिल हैं। इनको निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। शुक्रवार से जीएफ कॉलेज में कोचिंग का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निशुल्क कोचिंग सत्र 2025-26 का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग कक्षाओं में अभ्यर्थी यूपीएससी, यूपीपीसीएस, नीट, जेईई व एकदिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। डीएम ने कहा कि सफलता केवल कोचिंग पर निर्भर नहीं करती, बल्कि मेहनत और रणनीति के साथ की गई पढ़ाई सबसे अधिक मायने रखती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीट को अपनी मानकर तैयारी करें। सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह ने छात्रों को तैयारी की रणनीति और आधुनिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल, डीआईओएस हरिवंश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed