{"_id":"b88cd61e92b65586a3839f4735bdfd08","slug":"364-gps-women-are-the-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"364 ग्राम पंचायतों में होंगी महिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
364 ग्राम पंचायतों में होंगी महिला प्रधान
शाहजहांपुर
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव से पहले चक्रानुक्रम आरक्षण लागू होने पर जिले में ग्राम पंचायतों के 1077 पदों पर एक तिहाई महिलाओं की हिस्सेदारी रहेगी। इस व्यवस्था के तहत जिले की 364 ग्राम पंचायतों में प्रधानी की गद्दी महिलाएं संभालेगी। पंचायती राज निदेशालय से विकास खंड वार प्रधान पदों के आरक्षण को जारी प्रस्तावित चार्ट से यही संकेत मिले हैं। हालांकि, आरक्षण को लेकर अंतिम स्थिति छह सितंबर तक स्पष्ट हो सकेगी।
अभी तक जिले के 15 विकास खंडों में 922 ग्राम पंचायतें प्रभावी रही हैं। हाल ही में जनसंख्या के आधार पर हुई पंचायत परिसीमन प्रक्रिया के तहत 155 ग्राम पंचायतें बढने से उनकी संख्या बढ़कर 1077 हो गई है। सर्वाधिक 92 ग्राम पंचायतें भावलखेड़ा ब्लॉक में बनी हैं। 87 ग्राम पंचायतों के साथ सिंधौली ब्लॉक दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि 82 ग्राम पंचायतों के साथ जलालाबाद ब्लॉक तीसरी पायदान पर है।
पंचायत राज निदेशालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप आरक्षण में प्राथमिकता अनुसूचित जनजातियों को दी जानी है, लेकिन यह संयोग है कि आरक्षण की पूर्व व्यवस्था के कारण चक्रानुक्रम में एसटी श्रेणी की महिलाओं की हिस्सेदारी शून्य रही। हां, इस पैमाने पर अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को ग्राम प्रधान बनने के अवसर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
प्रधान पद के आरक्षण का प्रस्तावित चार्ट: एक नजर
विकास खंड कुल पद स्त्रियों के आरक्षित पद
1. भावलखेड़ा 92 31
2. ददरौल 75 25
3. कांट 64 22
4. मदनापुर 70 24
5. जलालाबाद 82 28
6. मिर्जापुर 55 19
7. कलान 57 19
8. तिलहर 71 24
9. जैतीपुर 62 21
10. खुदागंज 65 22
11. निगोही 79 27
12. पुवायां 78 26
13. बंडा 81 27
14. खुटार 59 20
15. सिंधौली 87 29
-------------------------------------
योग 1077 364
आरक्षण व्यवस्था पर भी आमंत्रित होंगी आपत्तियां
चक्रानुक्रम के अनुसार पंचायतों के पदों के आरक्षण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई है। 31 अगस्त को आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन करके एक व दो सितंबर को आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों का छह सितंबर तक निस्तारण होने के बाद ही आरक्षण की अंतिम स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
- चंद्रिका प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी
आज स्पष्ट होगी वोटर लिस्टों की अंतिम स्थिति
ग्राम पंचायतों की वोटर लिस्टों पर 20 अगसत नियत समय सीमा तक उप जिलाधिकारियों को सैकड़ों आपत्तियां मिलीं जिनका मंगलवार शाम तक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। वोटर लिस्टों की अंतिम स्थित बुधवार को एसडीएम स्तर से मिलने वाली आख्याओं से स्पष्ट होगी।
- मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, एडीएम प्रशासन