{"_id":"e8c8899d968c99acfccb54cfb9045ea7","slug":"33-kv-line-fault-has-disrupted-power-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 केवी लाइन फाल्ट से ठप हुई बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 केवी लाइन फाल्ट से ठप हुई बिजली सप्लाई
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुवायां रोड पैना के 220 केवी ट्रांसमिशन पॉवर स्टेशन से निकली 33 केवी लाइन में सोमवार की शाम फाल्ट हो जाने से गोविंदगंज के 33 केवी सब स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जेई संवर्ग के कार्य बहिष्कार के कारण फाल्ट ठीक कराने में बिजली अभियंताओं के पसीने छूट गए।
गोविंदगंज की 33 केवी लाइन पैना से मिलिट्री छावनी के मैदान को ओवर क्रॉस करके निकाली गई है। शाम करीब सात बजे अचानक इस लाइन में खराबी आ जाने से गोविंदगंज सब स्टेशन का इनकमिंग फीडर ठप हो गया। नतीजे में वहां के डिस्ट्रीब्यूशन से संबंधित सभी फीडर ठप हो गए। इस कारण गोविंदगंज, चर्च कालोनी, ऑफीसर्स कालोनी, डीएम कंपाउंड कालोनी, कचहरी तिराहा, खिरनीबाग आंशिक, सेठ एन्क्लेव कालोनी, इंदिरानगर आदि क्षेत्रों के सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई।
प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्रीय अवर अभियंता का सीयूजी नंबर डॉयल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर संबंधित उपभोक्ताओं ने गोविंदगंज सब स्टेशन जाकर दिक्कत बताई। जन सामान्य से शिकायतें मिलने पर सब स्टेशन के एसएसओ ने एक्सईएन सिटी एके शुक्ला और एसडीओ इंद्रराज यादव को सूचित किया। बाद में एसडीओ ने फाल्ट की तलाश के लिए संविदा लाइन स्टाफ को पेट्रोलिंग के लिए भेजा। उधर, राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने कार्य बहिष्कार का हवाला देते हुए जन सामान्य से अनुरोध किया कि बिजली संबंध्शी शिकायतों के लिए एसडीओ और एक्सईएन से संपर्क करें।