{"_id":"5ca0f7ebbdec22146079336d","slug":"31554053099-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ने के साथ शुरू हुई झुलसाने वाली गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ने के साथ शुरू हुई झुलसाने वाली गर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। तापमान बढ़ने के साथ झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पिछले 72 घंटे में थर्मामीटर का पारा चार डिग्री उछलकर 36 डिग्री सेल्सियस की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच चुका है। इस बीच, शनिवार को देर रात बादल छाने के साथ आंधी जैसे तेज अंधड़ चलने लगे और इसके साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन रविवार को सुबह सूर्योदय के बाद से सूरज की किरणें फिर से झुलसाने लगीं।
इससे पहले गत 14 मार्च को बैरोमीटर की रीडिंग में गिरावट के साथ आंधी और बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन उस समय न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक बना रहने से दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं हुआ। इस वजह से गर्मी का प्रकोप भी थमा रहा, लेकिन होली के बाद से पारा जिस तरह बढ़ रहा है, उससे अप्रैल और मई माह में भीषण गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। गत 20 मार्च से अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच झूलता रहा। 28 मार्च को पारा 32.4 डिग्री पर पहुंचा तो रातों से सर्दी भी विदाई लेने लगी।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार दिन के अधिकतम तापमान में वृद्धि का सीधा असर रात के न्यूनतम तापमान पर पड़ रहा है। गत तीन दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री की वृद्धि से रात के तापमान में भी करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम बैरोमीटर में 56 अंक की गिरावट आने से रात में तेज हवा के साथ मौसम बिगड़ने के संकेत मिले हैं, लेकिन बूंदाबांदी इतनी नहीं हुई है कि उसे मापा जा सके। डॉ. सिंह के अनुसार कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित होने से सोमवार को भी सुबह से बादल छाए रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान में कमी होने के कोई आसार नहीं हैं।