{"_id":"5c87f32ebdec22140e106c3c","slug":"31552413486-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता उल्लंघन में 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता उल्लंघन में 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने को प्रशासन ने मंगलवार को भी कार्रवाई का चाबुक चलाया। अलग-अलग थानों में ब्लॉक प्रमुख पति और भाजपा नेता समेत 24 लोगों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इतना ही नहीं शांति भंग की आशंका में 350 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलकों में पाबंद किया गया है। डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, एडीएम जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार, नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह समेत सभी एसडीएम ने जिले भर में आचार संहिता पालन के लिए अभियान चलाया।
जैतीपुर थाना पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख ईश्वरवती के पति सतेंद्र यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी गाड़ी पर सपा का झंडा लगा था। एसओ इंद्र सिंह ने बताया कि आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, कांट थाना पुलिस ने भाजपा नेता अरुण सागर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। सागर की गाड़ी पर भी बिना अनुमति के भाजपा का झंडा लगा था। इसके साथ ही रोजा में तीन, निगोही, अल्हागंज, बंडा, मीरानपुर कटरा, कलान, मिर्जापुर, तिलहर, पुवायां में आचार संहिता उल्लंघन का एक-एक मामला दर्ज किया गया है। रामचंद्र मिशन थाने में तीन और सदर कोतवाली में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के पांच मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने होनी और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शांति भंग की आशंका के चलते 350 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की है। इन सभी को पांच-पांच लाख के मुचलकों में छह महीने के लिए पाबंद किया गया है। सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर ने चुनाव आयोग की इन कर्रवाइयों के बारे में प्रेस वार्ता में जानकारी दी।