फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Shahid udyan to be revamped

68.53 लाख से संवरेगी शहीद उद्यान की सूरत

Fri, 08 Jun 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 08 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
Shahid udyan to be revamped
udyan
शहीद उद्यान के सौंदर्यीकरण का काम जल्द शुरू हो जाएगा। अमृत योजना के तहत होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 68.53 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। शहीद उद्यान के सौंदर्यीकरण पर कुल 4 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये खर्च होने हैं। पहली किस्त जारी करने के साथ ही तत्काल काम शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 फरवरी को शाहजहांपुर दौरे के दौरान हनुमतधाम में आयोजित एक कार्यक्रम में शहीद उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण समेत करीब 140 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा दिया था। शहीद उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़ 5 लाख 66 हजार की कार्ययोजना थी। इसमें शासन की व्यय वित्त समिति ने 4 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये को मंजूरी दी। अमृत योजना के तहत होने वाले शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण के कुल बजट में 50 प्रतिशत केंद्रांश, 30 प्रतिशत राज्यांश और 20 प्रतिशत नगर निगम शाहजहांपुर खर्च करेगा। पहली किस्त की 75 प्रतिशत राशि खर्च होने पर दूसरी किस्त और इसी तरह तीसरी किस्त जारी की जाएगी। पहली किस्त जारी करने के साथ सौंदर्यीकरण का काम तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


शहीद उद्यान पार्क का सौंदर्यीकरण अमृत योजना के तहत होना है। शासन ने पहली किस्त के रूप में 68.53 लाख रुपये जारी किए हैं। सौंदर्यीकरण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। पहली किस्त की धनराशि का 75 प्रतिशत उपभोग होने के बाद दूसरी और इसी तरह तीसरी किस्त जारी की जाएगी। - एसके सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed