फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   28851 tube well consumers of the district will get relief

Shahjahanpur News: जिले के 28851 नलकूप उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Thu, 07 Mar 2024 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
28851 tube well consumers of the district will get relief
शाहजहांपुर। जिले के 28851 नलकूप के उपभोक्ताओं को बृहस्पतिवार से राहत मिल जाएगी। नलकूपाें को बिजली बिल में शत-प्रतिशत छूट की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में खेताें की सिंचाई के लिए नलकूप के उपभोक्ताओं को फ्री में बिजली देने की घोषणा की गई थी। विपक्ष ने इसे मुद्दा भी बनाया था। इसके बाद 31 मार्च 2023 के बाद बिजली फ्री करने के लिए निगम ने निर्देशित किया था, लेकिन लिखित पत्र नहीं आया था। लोकसभा चुनाव से पहले शासन ने कृषकों के हितों के लिए लागू की गई व्यवस्था की घोषणा करने का ऐलान कर दिया। बृहस्पतिवार को अपराह्न चार बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। बिजली निगम के एसई जेपी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के लिए सारी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

------------
करोड़ों रुपये का बकाया
-विद्युत वितरण निगम प्रथम के अधिशासी अभियंता रंजीत ने बताया कि उनके खंड में 5813 नलकूप के उपभोक्ता हैं, जिन पर 21 करोड़ 61 लाख रुपये बकाया है। इसी तरह जलालाबाद, तिलहर और पुवायां डिवीजन में बड़े बकायेदार हैं, जिन्हें राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed