फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   23 trains canceled due to repair work, passengers upset

Shahjahanpur News: मरम्मत कार्य के चलते 23 ट्रेनें रहीं निरस्त, यात्री हुए परेशान

Fri, 01 Sep 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
23 trains canceled due to repair work, passengers upset
शाहजहांपुर। लखनऊ मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और गोरखपुर कैंट कुसम्ही रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग और मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित लगभग 23 ट्रेनें छह सितंबर तक निरस्त कर दी गईं हैं। यहां बता दें कि पहले यह कार्य 30 अगस्त तक पूरा कर लिया जाना था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अप व डाउन लाइन की त्रिवेणी, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस तथा पंजाब मेल समेत सभी ट्रेनें खचाखच भरी थीं। जैसे ही ट्रेनें प्लेटफार्म पर रुकीं उनमें से उतरने और चढ़ने को लेकर खींचतान मच गई। जनरल कोच में तो पैर रखने तक की जगह नहीं थी। वहीं जगह न मिलने पर सामान्य टिकट वाले भी स्लीपर और एसी कोच में घुस गए, जिससे उनमें भी स्थान नहीं रहा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन मनाने के बाद लौटने वाले भाई-बहनों को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ेगा। इसका कारण छह सितंबर तक ट्रेनों का प्रभावित रहना है। इनमें मुरादाबाद मंडल की 23 ट्रेनें शामिल हैं। कई ट्रेनों का शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता है। कुछ ट्रेनों का मार्ग और समय परिवर्तन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-बसों में भी रही भीड़भाड़
शाहजहांपुर। ई-बसों में बृहस्पतिवार को भी क्षमता से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही शामिल रहे। एक ई-बस में 28 लोगों के बैठने की जगह होती है, लेकिन सफर करने वालों की संख्या 50 से 60 तक रही। संचालन प्रभारी संदीप लाहा ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा दो दिनों में तीन गुना यात्रियों ने ई-बसों का सफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed