फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   23 diabetics in the camp at Pearl Lions Club

लायंस क्लब पर्ल के शिविर में 23 मधुमेह रोगी मिले

Sun, 24 Jan 2016 08:06 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 24 Jan 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन

 लायंस क्लब शाहजहांपुर पर्ल की ओर से नियामतपुर स्थित प्राइमरी स्कूल में मधुमेह जांच शिविर और कंबलों का वितरण किया गया। मधुमेह जांच शिविर में 112 लोगों का चेकअप हुआ, जिसमें 23 लोग मधुमेह रोग से पीड़ित पाए गए। इस मौके पर गरीबों को कंबल वितरित किए गए।

विज्ञापन

मधुमेह जांच शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर लायन संजय चोपड़ा ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की रचना करता है। क्लब द्वारा समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष डा. बावा सिंह ने मधुमेह रोग से बचने के बारे में सलाह दी। डा. सिंह ने बताया कि किस प्रकार मधुमेह होने के बाद यदि हमारी शुगर नियंत्रित मात्रा में नहीं रही तो हमारी आंखों, किडनी, हृदय पर बुरा असर पड़ता है। इस मौके पर मधुमेह रोग से संबंधित पुस्तकों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में सचिव डा. वीपी सिंह, डा. परविंदर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह यादव, रजत अग्रवाल, भारत गुप्ता, राजीव खन्ना, रोमी आनंद, विक्रम गोस्वामी, मनीष गुप्ता, नील जौहरी, दिनेश चड्ढा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed