फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   22 crore outstanding on 12000 vehicle owners

12000 वाहन मालिकों पर 22 करोड़ रुपये का बकाया

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
22 crore outstanding on 12000 vehicle owners
शाहजहांपुर। जनपद की सड़कों पर दौड़ रहे 12000 वाहनों के मालिक शासन का 22 करोड़ रुपये टैक्स के रूप में दबाए बैठे हैं। 31 मार्च तक टैक्स की अदायगी करने पर परिवहन विभाग जुर्माने पर 50 प्रतिशत तक छूट देने को तैयार है। एआरटीओ ने वाहन मालिकों से टैक्स अदा करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिले में 3700 ई रिक्शा, 3200 टेंपो, 63 बस, 245 जेसीबी, 65 ट्रेलर, 242 ट्रकों सहित करीब 12 हजार वाहनों के मालिकों ने लंबे समय से टैक्स की अदायगी नहीं की है।
विज्ञापन

इसके चलते उन पर कर के अतिरिक्त जुर्माना भी लगा है। एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सबसे ज्यादा ई-रिक्शों पर टैक्स बकाया है। इन पर राशि भले ही छोटी है, लेकिन इनकी संख्या ज्यादा है। 31 मार्च तक कर अदा करने पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। उसके बाद कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसीलों पर प्रचार वाहन के जरिये एनाउंस कराकर टैक्स को जमा करने के लिए जागरूक करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed