फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शहर की बिजली सप्लाई प्रभावित

शहर की बिजली सप्लाई प्रभावित

Sun, 31 Mar 2019 10:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
शहर की बिजली सप्लाई प्रभावित
शाहजहांपुर। पावर कॉरपोरेशन के पुवायां रोड पर पैना स्थित पारेषण खंड के 220 केवी सब स्टेशन के यार्ड में लाइनों और वहां की मशीनरी में सुधार कार्य के चलते रविवार को सुबह से दिन ढले तक शहर के अब्दुल्लागंज, ककरा कलां और निगोही रोड गदियाना स्थित 33 केवी सब स्टेशनों से निकले फीडरों की बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई। हालांकि, अन्य सब स्टेशनों की लाइनों से बंद किए गए फीडरों को बारी बारी एक एक घंटे सप्लाई जारी रखी गई। बार-बार बत्ती गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना कठिन हो गया।
विज्ञापन

पैना पावर स्टेशन से शहर के 33 केवी क्षमता वाले नौ सब स्टेशनों समेत पड़ोस के जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी, गोला आदि कसबों को बिजली देने के लिए 132 केवी और 33 केवी क्षमता की लाइनें निकली हैं। सब स्टेशन के यार्ड की होली के मद्देनजर मरम्मत कराकर वहां के कई उपकरण बदले जा चुके हैं। इसके बावजूद 33 केवी लाइनों के बुश बार और अन्य पुराने पार्ट बदले नहीं जा सके। इधर, मौसम मेें तेजी से बदलाव के साथ तापमान लगातार बढ़ने से पावर सिस्टम के पुराने उपकरण बिजली सप्लाई मेें बाधा डालने लगे हैं। गत सप्ताह पैना यार्ड की लाइनों पर लगे कई कंडक्टर जलकर नष्ट हुए तो एक्सईएन (ट्रांसमिशन) आरके उपाध्याय ने लखनऊ सिस्टम कंट्रोल के अधिशासी अभियंता से संपर्क कर अनुरक्षण कार्य के लिए लाइनों को बंद रखने की स्वीकृति ली।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे से लाइनों की मेंटीनेंस का काम शुरू होने के साथ शहर के कई सब स्टेशन शट डाउन के शिकंजे में आ गए। बीते दिन शाम चार बजे तक सिंधौली, अटसलिया, दीवान जोगराज (सरायकाइयां) और बंका घाट के 33 केवी सब स्टेशन बंद रहने का सीधा असर शहर के अन्य सब स्टेशनों की बिजली सप्लाई पर भी पड़ा क्योंकि पैना से बंद किए गए सब स्टेशनों के फीडरों को शहर के अन्य चालू सब स्टेशनों से एक-एक घंटे बिजली दी गई। रविवार को भी यही हुआ। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लाइन मेंटीनेंस का काम जारी रहने से ककरा कलां, अब्दुल्लागंज और निगोही रोड गदियाना के सब स्टेशनों की सप्लाई बंद रही। इन सब स्टेशनों के फीडरों को एक घंटे के अंतराल पर बारी-बारी बिजली देने की व्यवस्था से शहर के अन्य सब स्टेशनों से जुड़े मोहल्लों और कालोनियों के हजारों लोगों को बिजली के बगैर गर्मी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed