फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लाट साहब जुलूस के बाद तैनात रहेगी फोस, निकलेगा फ्लैग मार्च

लाट साहब जुलूस के बाद तैनात रहेगी फोस, निकलेगा फ्लैग मार्च

Wed, 20 Mar 2019 12:32 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
लाट साहब जुलूस के बाद तैनात रहेगी फोस, निकलेगा फ्लैग मार्च
शाहजहांपुर। होली के दिन शहर में लाट साहब का जुलूस निकलने के बाद त्यौहार के रंग में डूबे हुड़दंगियों को अराजकता फैलाने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि इस बार जुलूस निकलने के बाद भी पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान निर्धारित स्थानों पर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। जुलूस संपन्न होने के एक घंटे बाद शहर के प्रमुख मार्गों से डीएम और एसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकलेगा। सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर ने विकास भवन सभागार में मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता में बताया कि जुलूस के बाद भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस बार सुरक्षा प्रबंधों में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

विगत में होली पर जुलूस निकलने के दौरान यह देखने में आया कि जुलूस आगे बढ़ने पर पीछे के नियत स्थानों पर तैनात सुरक्षा बल के जवान वहां से अपने ठिकानों पर चले जाते थे। ऐसे में होली के बहाने हुड़दंगी सड़कों पर उत्पात मचाने लगते थे। कई बार ऐसा भी हुआ कि उनका विरोध करने पर गुटीय संघर्ष की स्थितियां बन गईं और नौबत फायरिंग तक आ गई। त्योहार पर शांति और अमन-चैन का माहौल बनाए रखने के लिए जुलूस के बाद भी सुरक्षा बलों को उसी स्थान पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, जहां उनकी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे जुलूस समाप्त होने के बाद शहर में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, जिसमें प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों सहित पुलिस, पीएसी, आईटीबीपी आदि सभी सुरक्षा बलों के जवान भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि लाट साहब का जुलूस सुबह नौ बजे आरंभ होना बताया गया है, लेकिन सुरक्षा के लिए चिह्नित स्थानों पर फोर्स की ड्यूटी सुबह छह बजे से प्रभावी हो जाएगी। इसके साथ ही जोन मजिस्ट्रेट के तौर पर वह स्वयं और एडीएम प्रशासन सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मोबाइल ड्यूटी पर सक्रिय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में मजिस्ट्रेटों ने किया भ्रमण
लाट साहब के जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में जुटाए गए पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के बाहर से आए अधिकारियों और जवानों से परिचय कर आपसी तालमेल बनाने के लिए मजिस्ट्रेट नामित किए गए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दोपहर शहर में भ्रमण कर विभिन्न प्वॉइंट चेक किए। सीडीओ तंवर ने बताया कि भ्रमण के दौरान मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों से परिचय का आदान-प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जुलूस के निर्धारित मार्गों से पत्थर-रोड़े उठवाए जा रहे हैं और कई ऐसे स्थान भी चिह्नित किए गए हैं, जहां बैरिकेडिंग मजबूत किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed