{"_id":"5bba46de867a5567f7422854","slug":"21538934494-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदनापुर(शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे मदनापुर और बरूआ पट्टी सनायक गांव के बीच एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
गांव बेहटा पाठक निवासी 34 वर्षीय सत्यप्रकाश सिंह उर्फ सपूती अपने रिश्ते की बुआ शकुंतला को घायल अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाने के बाद अकेले बाइक से मदनापुर से लौट रहे थे। वह मदनापुर से बमुश्किल डेढ़ किलोमीटर अपने गांव की ओर चल पाए, तभी सामने से ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बच्चों में 12 वर्षीय विशाल, 10 वर्षीय आयुष, छह वर्ष की बेटी चेतना और डेढ़ वर्ष की बेबी है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ब्यूरो