फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लाइन फाल्ट से आनंदपुरम फीडर की घंटों ठप रही बिजली सप्लाई

लाइन फाल्ट से आनंदपुरम फीडर की घंटों ठप रही बिजली सप्लाई

Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लाइन फाल्ट से आनंदपुरम फीडर की घंटों ठप रही बिजली सप्लाई
दूसरी वाली भी खबर पास में ही लगाएं...........
विज्ञापन


फाल्ट से आनंदपुरम फीडर की घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति
0 ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग से कई मोहल्लों, कालोनियों में ब्लैक आउट
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी का असर शहरी पावर नेटवर्क पर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को देर रात से 33 केवी लाइनों पर ओवरलोडिंग के चलते शुरू हुआ ट्रिपिंग का सिलसिला पूरी रात जारी रहने से कई सब स्टेशनों से जुड़े तमाम मोहल्लों और कालोनियों में घंटों ब्लैक आउट रहा और लोग चैन की नींद नहीं ले पाए। इस समस्या से सुबह पूरी तरह निजात भी नही मिल पाई कि ककरा कलां सब स्टेशन के आनंदपुरम फीडर से जुड़े ट्रांसफार्मर में खराबी से एक फेस की सप्लाई बंद हो गई। नतीजे में कुछ घरों में हाई वोल्टेज से टीवी फुंक गए तो अन्य तमाम घरों में लो वोल्टेज की समस्या से पंखे-कूलर आदि बिजली से चलने वाले उपकरण शो-पीस बनकर रह गए।
पारा 42 डिग्री तक पहुंचने से पंखे गर्म हवा दे रहे हैं और घरों से लेकर प्रतिष्ठानों में लगे एसी भी लोड अधिक पड़ने से फुंक रहे हैं। ऐसे में मौसम की मार से बिजली नेटवर्क भी अछूता नहीं बचा। बिजली की मांग बढ़ने से बृहस्पतिवार को रात करीब 11 बजे पहले गोविंदगंज की 33 केवी की इनकमिंग लाइन ट्रिप हो गई। सब स्टेशन ऑपरेटर ने लाइन चालू करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन लाइन पर लोड कम नहीं हुआ। यह लाइन चालू भी नहीं हो पाई कि बहादुरगंज, निगोही रोड गदियाना, अब्दुल्लागंज और ककरा कलां सब स्टेशनों की लाइनें ट्रिपिंग के दायरे में आ गईं।
विज्ञापन

सब स्टेशनों की लाइनें ट्रिप होने से बहादुुरगंज, कटिया टोला, सिविललाइंस, गोविंदगंज, रूफस चरन लेन, चर्च कालोनी, स्टेशन रोड, जलालनगर, तारीन बहादुरगंज, मल्हार मोड़, तारीन टिकली की नई कालोनी, लकड़ी मंडी, चमकनी अंटा, जेल रोड, बिजलीपुरा, चौक, रंगमहला, जिया खेल, मतानी, गर्रा फाटक, सिंजई आदि इलाकों में बत्ती गुल रहने से लोगों को नींद लेना भारी पड़ गया। रात भर चला ट्रिपिंग का दौर थम भी नहीं पाया कि सुबह आनंदपुरम कालोनी में आटा चक्की के पास लगा ट्रांसफार्मर हीट होने से उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस फाल्ट के कारण कालोनी और आसपास के सैकड़ों घरों के लोग करीब दो घंटे तक असमान वोल्टेज से जूझते रहे। क्षेत्र के प्रभारी अवर अभियंता अलंकृत मिश्रा के अनुसार ट्रांसफार्मर की लीड बदलकर सुबह सात बजे बिजली सप्लाई सामान्य की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed