फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चक्का फेंक में अरेंद्र और फौजिया को गोल्ड मेडल

चक्का फेंक में अरेंद्र और फौजिया को गोल्ड मेडल

Sat, 09 Sep 2017 06:51 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
चक्का फेंक में अरेंद्र और फौजिया को गोल्ड मेडल
शाहजहांपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में कई स्पर्धाएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने पूरे दमखम से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चक्का फेंक में आरेंद्र और फौजिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बालक सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में राम गोपाल ने प्रथम, नितिन कुमार ने द्वितीय, आदर्श कुमार ने तृतीय, बालिका बर्ग में लक्ष्मीराज ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और सरिता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह चक्का फेंक में आरेंद्र सिंह, दिव्यांश दीक्षित, धीरज वर्मा, बालिका वर्ग में फौजिया, संगीता सिंह, गीता मिश्रा, लंबी कूद में पारस गंगवार, अनंत सिंह, मोहित गंगवार, बालिका वर्ग में नेहा सिंह, मनीषा, गुलशन, हैमर थ्रो में अनिकेत श्रीवास्तव, दिव्यांशु दीक्षित, प्रतुल कुमार, बालिकाओं में वैष्णवी सिंह, अंशिका दीक्षित, मीनू, 110 मीटर बाधा दौड़ में दीपक सिंह चौहान, रामू सिंह, मो. रफी, बालिकाओं में गुलशन, गीता मिश्रा, नूरजहां, भाला फेंक में दिनेश, अंकित शर्मा, मंगलेश पाल, बालिकाओं की उछल-कदम कूद में प्रीति सिंह, चंचल मिश्रा, फरीन, 200 मीटर दौड़ में नेहा सिंह, प्रीति सिंह, सैजी असगर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। दूसरे दिन की खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे सीडीओ संजीव सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रभारी डीआईओएस सतीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग: तीन हजार मीटर दौड़ में चमके शोभित और शिवांगी
जूनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में शोभित सिंह ने प्रथम, गोविंद सिंह ने द्वितीय, मुनीष वर्मा ने तृतीय, बालिका वर्ग में शिवांगी वर्मा ने प्रथम, मानसी सिंह ने द्वितीय, मधु ने तृतीय, चक्का फेंक में शेखर त्रिपाठी, अनमोल कुमार, मोनिश, बालकाओं में ज्ञान देवी, सुधा, फरहीन, लंबी कूद में मो. राशिद खां, भूपेंद्र सिंह, रजनीश, बालिकाओं में क्षमा शुक्ला, आरती सिंह, सीता देवी, 100 मीटर दौड़ में अभिषेक वर्मा, सरफराज, शैलेंद्र यादव, बालिकाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रिंस भारती, आशीष शर्मा, सरफराज, बालिकाओं में आरती, हुमा खान, गंगा, हैमर थ्रो में शेखर त्रिपाठी, हरजीत सिंह, मोनिस, बालिकाओं में ज्ञान देवी, शेजल, भाला फेंक में गौरव वर्मा, अवनीश कुमार, वैस, 200 मीटर दौड़ में मो. राशिद, प्रिंस भारतीय, अभिषेक वर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। त्रिकूद में मोहिनी वर्मा ने प्रथम और संध्या ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर: लंबी कूद में अभिषेक और पुनीता जीते
सब जूनियर वर्ग की 200 मीटर बालिका दौड़ में चांदनी ने प्रथम, सौम्या ने द्वितीय, पुनीता ने तृतीय, बालक वर्ग में अभिषेक प्रजापति ने प्रथम, मुकुल सिंह ने द्वितीय, सत्य प्रकाश ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह चक्का फेंक में सूरज कुमार, मोहन सिंह, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, बालिकाओं में सना परवीन, इलमा, मानसी मिश्रा, लंबी कूद में अभिषेक प्रजापति, राजन, जावेद अली, बालिकाओं में पुनीता वर्मा, शेजल शर्मा, हजरा नियाजी, 80 मीटर बाधा दौड़ में अमित कुमार, सूरज कुमार, रोहित कुमार, बालिकाओं में चांदनी, पूजा देवी, बबली ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान लेकर पदक पर कब्जा जमाया। अनिल मालवीय के संचालन में हुईं प्रतियोगिताओं में डॉ. अमीर सिंह, रणवीर सिंह, शाकिर अली खां, डीआर वर्मा, जेपी मौर्य, राहुल सिंह, विकास चौरसिया, रामफल सिंह, मो. अयूब, मो. समद, ओम प्रकाश, पच्चालाल, नवाब अली अंसारी, डॉ. बृजेश कुमार, गंगाराम प्रेमी, कमलेश सिंह, कैप्टन राम कुमार, संजय शंकर मिश्रा, रत्नेश शुक्ला, ओपी प्रजापति, आरएन महंत, गुलबहार, आनंद त्रिवेदी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed