{"_id":"595649be4f1c1b5f1e8b46c5","slug":"21498827198-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ पेज के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ पेज के लिए प्रस्तावित
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के तीन एनसीसी कैडेट्स को कैडेट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई । तीनों कैडेट्स को उत्कृष्ट सेवा के लिए 25 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफीसर कर्नल शौकत अली ने छह-छह हजार रुपये के चेक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कैडेट्स अपूर्व मिश्रा, शरद कुमार दीक्षित और विवेक कुमार को चेक प्रदान किए। उनका उत्साह बढ़ाते हुए कर्नल शौकत अली ने कहा कि परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता। युवाओं को चाहिए कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत कर लक्ष्य को हासिल करने में जुटे रहें। एक न एक दिन उन्हें लक्ष्य अवश्य हासिल होगा। सरकार की ओर से यह स्कॉलरशिप मेहनत और लगन का ही तोहफा है। महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर एनयू खान ने कहा कि कैडेट्स इसी प्रकार परिश्रम से महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहें। मेजर खान ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कैडेट्स और बटालियन के अधिकारियों ने भारत माता की जय, 25 बटालियन जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशियां मनाईं और तीनों कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। चेक वितरण के समय बटालियन के सूबेदार मेजर भरत सिंह, सीनियर अंडर ऑफीसर राहुल सिंह समेत स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।