फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   3.95 अरब की जिला योजना को मिला अनुमोदन

3.95 अरब की जिला योजना को मिला अनुमोदन

Wed, 21 Jun 2017 08:47 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
3.95 अरब की जिला योजना को मिला अनुमोदन
शाहजहांपुर। पिछले दो वित्तीय वर्षों में 3.92 अरब की जिला योजनाओं से सरकारी विभागों ने जिले में विभिन्न कार्य कराए। चालू वित्त वर्ष 2017-18 में विभाग वार अनुुमानित परिव्यय को ध्यान में रखते हुए 3.95 अरब रुपये की जिला योजना प्रस्तावित की गई है। प्रदेेश कैबिनेट में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना समिति की तीन घंटे तक बैठक चली। इसमें ग्रामीण विकास पर फोकस करते हुए प्रस्तावित परिव्यय को समिति के सदस्य जन प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन देने के साथ एक बार फिर जन समस्याओं के बहाने अफसरों को निशाने पर लेते हुए अपना दुखड़ा रोया।
विज्ञापन

गत 11 मई को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई जिला योजना की संरचना बैठक में जन प्रतिनिधियों ने गांवों में खराब पड़े हैंड पंपों, क्षतिग्रस्त बिजली बिजली लाइनों, ठप राजकीय नलकूपों की दशा नहीं सुधारे जाने, नहरों की सफाई में लापरवाही आदि बिंदु प्रमुखता से उठाए थे। बुधवार को हुई जिला योजना समिति की बैठक में विधायक रोशन लाल वर्मा, शरदवीर सिंह, वीर विक्रम सिंह, पीसीएफ के नव निर्वाचित चेयरमैन बलवीर सिंह आदि ने जनहित के कई बिंदुओं पर चर्चा में भाग लेते हुए अफसरों पर फोन कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों की पीड़ा उभरने पर प्रभारी मंत्री चौधरी ने चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग के अधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि वे जो भी काम कराएं, उसकी जानकारी विधायकों समेत अन्य जन प्रतिनिधियोें को अवश्य दें। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, असहायों का जीवन स्तर उठाने को प्रयासरत हैं। इसलिए सभी अधिकारी व जन प्रतिनिधि एक होकर जिले के विकास को प्रयत्नशील हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व, डीएम नरेंद्र सिंह ने विभिन्न मदों में प्रस्तावित परिव्यय का विवरण देते हुए बताया कि इस बार जिला योजना बजट में शासन के निर्देशानुसार केंद्रांश को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि परिव्यय प्रस्ताव तैयार करते हुए जिले की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण अंचल का भी बेहतर विकास हो सकेगा।

प्रारंभ में सीडीओ टीके शिबु ने विभाग और मद वार प्रस्तावित बजट की सदन को जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, विधान परिषद सदस्य अमित यादव रिंकू, सांसद प्रतिनिधि बाबूूराम गुप्ता, नगर विकास मंत्री के प्रतिनिधि वीरेंद्र पाल सिंह यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्यों सहित एसपी केबी सिंह, एडीएम जितेंद्र कुमार शर्मा व सर्वेश कुमार, सीएमओ डॉ. कमल कुुमार, डीएसटीओ जोेगेेंद्र सिंह यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed