{"_id":"5c1e7660bdec2257043b7bee","slug":"201545500256-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से नवजात के शव को कुते के उठा ले जाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से नवजात के शव को कुते के उठा ले जाने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवजात के शव को कुत्ते के उठा ले जाने की जांच का निर्देश
खुटार (शाहजहांपुर)। सरकारी अस्पताल से नवजात के शव को कुत्ते के उठा ले जाने के मामले में सीएमओ डॉ. आरपी रावत ने जांच जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण प्रसाद को सौंप दी है। उधर, अस्पताल स्टाफ ने बचाव में आशा बहू और उसके पति, पुत्र की वीडियो क्लिप बनवाई जिसमें कहलवाया गया है कि नवजात के शव को नदी में प्रवाह कर दिया गया है।
गौरतलब है कि गांव कढ़इया की आशा बहू उषा देवी अपनी पुत्रवधू सरिता को प्रसव के लिए खुटार के सरकारी अस्पताल लाई थीं। मृत बच्चा पैदा होने पर बच्चे के शव को आशा बहू को देकर अंतिम संस्कार करने को कहा गया था लेकिन बच्चे का शव प्रसव कक्ष के बाहर रख दिया गया, जिसे कुत्ता उठा ले गया था। इससे अस्पताल में खलबली मच गई थी। मामले की जानकारी सीएमओ को दिए जाने के बाद पूछताछ शुरू हुई तो अस्पताल स्टाफ ने अपने बचाव में आशा बहू उसके पति और पुत्र की वीडियो क्लिप बना ली गई, जिसमें वह लोग कह रहे हैं कि बच्चे के शव का नदी में अंतिम संस्कार किया गया है। सूत्र बताते हैं कि वीडियो नहीं बनवाने पर आशा को पद से हटवाने और शव को कुत्ते से उठवा देने के आरोप में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। शनिवार को आशा बहू और उसके परिवार के लोगों से संपर्क किया गया तो उन लोगों को ने कोई भी बात करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
00
दो वीडियो क्लिप वायरल
खुटार। आशा बहू की दो वीडियो क्लिप वायरल हुई हैं, जिसमें वह कह रही है कि उसकी बहू ने मृत पौत्र को जन्म दिया था, जिसे दाई ने पन्नी में रख दिया और उसे कुत्ता उठा ले गया। शव को कुत्ते के ले जाने के बाबत उसका पुत्र कपड़े लेकर घर चला गया। उषा देवी के दोनों वीडियो क्लिप अलग-अलग जगह पर बनाए गए हैं और उससे जानकारी लेने वाले भी अलग अलग हैं। सवाल है कि यदि नवजात के शव को नदी में प्रवाह किया गया है तो आशा बहू झूठ क्यों बोल रही है।
विज्ञापन
00
गेट पर की गई कर्मचारी की तैनाती
खुटार। सरकारी अस्पताल के गेट पर एक कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। उसे ताकीद की गई है कि कुत्तों और पशुओं को किसी भी हालत में अस्पताल के अंदर न जाने दे। शनिवार को पूरे दिन अस्पताल परिसर में बच्चे को शव को कुत्ते के उठा ले जाने की चर्चा रही।